सगड़ी: आजमगढ़ : गोपालपुर विधान सभा के सपा विधायक नफीस अहमद ने अपनी विधानसभा में प्रभावित बाढ़ क्षेत्रों का दौरा किया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। ग्रामीणों की समस्या सुन विधायक ने उन्हे आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द समस्याआें का निदान किया जायेगा। विधायक ने ताबड़तोड़ कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से मिल उनकी समस्याएं सुनी व उनकी समस्याओं को उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने देखा तो पाया की गोपालपुर विधानसभा के 21 गांव बाढ़ की चपेट में हैं साथ ही कहा की अगर इन गावों के लोगों को समय रहे वहां से बाहर नहीं निकाला आया तो भारी संकट आ सकता है। उन्होंने कहा कि पिछले साल जब बाढ़ आई हुई थी तब पूर्व मंत्री शिवपाल यादव ने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया और प्रभावित ग्रामीणों को भरपूर मदद दी गई थी। किंतु आज कहीं भी राहत के नाम पर कुछ नही किया जा रहा है। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख क्षेत्र की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया और शीघ्र ही राहत पहुंचाने की अपील की।
Blogger Comment
Facebook Comment