सगड़ी: आजमगढ़ : देवारा क्षेत्र में सोमवार को डीएम व एसपी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे। इस दौरान बाढ़ चौकी दाम महुला पर तैनात दो सिपाही संजय पांडे और शिवमोहन नदारद थे। पुलिस कप्तान अजय साहनी ने तत्काल दोनो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया। बताया गया है घाघरा नदी के बाढ़ प्रभावित दाम महुला बाढ़ चौकी पर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर 2 सिपाही तैनात किए गए थे। सोमवार को डीएम चन्द्रभू षण सिंह व एसपी अजय कुमार साहनी निरीक्षण पर गये हुए थे तो उस दौरान दोनों सिपाही अनुपस्थित मिले , जिस पर एसपी द्वारा तत्काल प्रभाव से दोनों को सस्पेंड कर दिया गया । एसपी ने कहा कि किसी भी बाढ़ चौकी पर सिपाही अनुपस्थित पाए जाते हैं तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Blogger Comment
Facebook Comment