आजमगढ़। बाढ़ की विभिषिका झेल रहे विस्थापितों की सुधि लेने के लिए महिला मंडल जन सेवा समिति की अध्यक्ष पूनम सिंह के नेतृत्व में महिलाओं की टीम देवारा पहुंची और बांध पर खुले आसमान तले जीवनयापन कर रहे बाढ़ पीड़ितों का दर्द बांटने का प्रयास किया। महिला मंडल टीम द्वारा बाढ़ पीड़ितां का कुशलक्षेम पूछकर उन्हें खान-पान की वस्तुएं, फल, मोमबत्ती, माचिस, साड़ियां, बच्चों-बड़ों के लिए वस्त्र आदि का वितरण किया गया। महिला मंडल की प्रबंधक पूनम सिंह व डा अलका सिंह ने बताया कि हम नेकी की दुकान के जरिये जरूरतमंदों की मदद करते रहे है, जैसे ही महिला मंडल को बाढ़ पीड़ितां के बारे में जानकारी मिली हमने तीज पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को न करते हुए बाढ़ पीड़ितों की मदद का निर्णय लिया। जिसके क्रम में खान-पान की वस्तुएं, फल, मोमबत्ती, माचिस, साड़ियां, बच्चों-बड़ों के लिए कपड़ें उपलब्ध कराया गया है आगे भी हम इनकी जरूरतों को जरूर पूरा करेंगे। खुले बांध में रहने पर महिलाएं, बच्चों को सर्वाधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आने वाले समय में संक्रामक बिमारियों के फैलने का भय है जिसके लिए हमारी टीम जिला प्रशासन से भी मिलेगी और उचित कार्यवाही की मांग करेगी। महिला मंडल की सुमन सिंह, चेतना अग्रवाल, डॉ अलका सिंह, नीलम सिंह, चंदा तिवारी, रेखा श्रीवास्तव, मेनका श्रीवास्तव ने कहा कि संक्रामक बीमारियों के भय को देखते हुए कैम्प लगवाकर निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जायेगा। उन्होंने सामाजिक संगठनों से अपील किया कि सभी सामाजिक संगठन बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आये और इनकी मदद करे। इस दौरान बाढ़ कैम्पों पर पहुंचकर भी तैनात चिकित्सकों व कर्मचारियों को इन पीड़ितों की मदद करते रहने की अपील किया गया। टीम के साथ निरुपमा पाठक, सुनीता सिंह, बन्दना पाण्डेय, सारिका सिंह आदि भी मौजूद रही।

Blogger Comment
Facebook Comment