.

खाना बनाते समय आग की चपेट में आने से विवाहिता की मौत

आजमगढ़: शहर कोतवाली क्षेत्र के मातबरगंज स्थित कांशीराम आवास निवासनी एक 25 वर्षीय विवाहिता भोजन पकाते समय आग की चपेट में आने से झुलस गई। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गये जहां सोमवार की भोर में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ था। जानकारी के अनुसार मृतका गोधनी पत्नी श्रीराम रविवार की देर शाम को भोजन पका रही थी कि तभी  ंसंदिग्ध परिस्थितियों में आग की चपेट में आने से झुलस गई। परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान सोमवार की भोर में मौत हो गई। मृतका की शादी पांच माह पूर्व हुई थी। रविवार को उसका भाई कन्हैया रक्षा बंधन पर्व पर अपनी बहन से राखी बंधवाने के लिए आया हुआ था। वह उसके  लिए भोजन बना रही थी। मृतका बिहार राज्य के सिवान जिला बेरवा थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी मुन्ना की पुत्री थी। रक्षाबंधन के दिन बहन की मौत से भाई कन्हैया का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है । 


Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment