आजमगढ़। दीन दयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के उपघट सामाजिक गतिशीलता एवं संस्थागत विकास के अन्तर्गत भारत छोड़ो आन्दोलन की 75 वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में संकल्प से सिद्धी अभियान 12 से 14 अगस्त क्षेत्र स्तरीय समिति एवं स्वयं सहायता समूह के सदस्यों द्वारा संकल्प दिवस गरीबी भारत छोड़ो, भरस्टाचार भारत छोड़ो, आंतकवाद भारत छोड़ो, स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाओं, शहरी आजीविका केन्द्र से रजिस्ट्रेशन कराओं और रोजगार पाओं, अन्त्योदय से भाग्योदय तक, लक्ष्य अन्त्योदय पथ अन्त्योदय प्रण अन्त्योदय के नारे के साथ जागरूकता रैली नरौली आजमगढ़ से कलेक्ट्रेट तक निकाली गयी। रैली का प्रतिनिधित्व शहर मिशन प्रबन्धक गोपाल राम, डूडा आजमगढ़ समूह सदस्य महिलाओं की अध्यक्ष मिथिलेश पाण्डेय कोषाध्यक्ष पुष्पा, सदस्यगण दीपशिखा, परमावती, ममता, आशा, नीलम, मदन मोहन चौबे सहित लोग करते रहें।
Blogger Comment
Facebook Comment