.

कैफियत एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त ,10 डिब्बे पटरी से उतरे, 75 घायल


आजमगढ़ : कानपुर और इटावा के बीच औरैया जिले में अछल्दा स्टेशन के पास बुधवार तड़के एक बड़ा रेल हादसा हो गया। आजमगढ़ से दिल्ली आ रही 12225 (अप) कैफियत एक्सप्रेस डंपर से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसके बाद ट्रेन के 10 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में 75 लोग घायल हो गए हैं।
रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने हादसे की जानकारी देते हुए कहा, रेलवे के सीनियर अधिकारियों को घटनास्थल पर भेजा रहा है। घटना के बाद अप और डाउप लाइन ठप हो गई है। कानपुर शताब्दी सहित 12 ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं और सभी राजधानी सहित 51 ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। दिल्ली-हावड़ा रूट पूरी तरह बाधित हो गई। 4 राजधानी एक्सप्रेस और गोमती एक्सप्रेस का मार्ग बदला गया है।
रेलवे के पीआरओ अनिल सक्सेना ने बताया कि दुर्घटना की वजह से ट्रेन के इंजन सहित 10 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में 25 लोगों घायल होने की खबर है। यह घटना देर रात 2.40 बजे घटित हुई है। प्रमुख सचिव (गृह) अरविंद कुमार ने बताया कि 74 यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं, जिसमें से 4 यात्रियों के घायल होने की खबर है। दो यात्रियों को इटावा और 2 को सैफई रैफर किया गया है। घायलों में से दो यात्री बुरी तरह से घायल हुए हैं। राहत और बचाव कार्य पूरा हो चुका है। सभी यात्रियों को ट्रेन से सुरक्षित निकालकर नजदीकी स्टेशन ले जा गया जहां से उन्हें अगली ट्रेन में रवाना किया गया है , यात्रियों को पहचाने के लिए बस और टैक्सी की व्यवस्था की गयी । उत्तरी-मध्य रेलवे के सीपीआरओ विजय कुमार के मुताबिक दुर्घटना में घायल 14 लोगों को औरैया सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने ट्वीट करते हुए बताया, 'कैफियत एक्सप्रेस के इंजन से एक डम्पर टकरा गया जिसके कारण ट्रेन के कोच पटरी से उतर गए। कुछ यात्रियों को चोट आई है और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैं व्यक्तिगत तौर पर हालात और राहत कार्यों पर नजर बनाए हुए हूं। मैंने वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया है।'हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के अफसर मौके पर पहुंचे। यह घटना तड़के सुबह करीब 2.50 बजे हुई। रेलवे कंट्रोल रूम ने घटना की पुष्टि के साथ ही राहत एवं बचाव कार्य चलाने का दावा किया। घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
प्रारंभिक सूचना के अनुसार ट्रैक के करीब फ्रेट कॉरिडोर का काम चल रहा था। इसी के काम में लगा डंपर मानव रहित क्रासिंग पर पड़ा हुआ था जिससे तेज़ गति से आ रही ट्रेन की टक्कर हो गयी । ट्रेन हादसे के बाडी ज्यादातर घायलों को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भेजा गया है। एसडीएम सैफई व सीओ सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रामा सेंटर और इमरजेंसी में पूरी तैयारी के साथ मौजूद है। आपको बता दें कि अभी शनिवार को ही पुरी से हरिद्वार जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस मुजफ्फरनगर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 156 लोग घायल हुए थे।  

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment