.

जीयनपुर : नहर में गिरने से बालक की मौत,मचा कोहराम

आजमगढ़ : जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मनिकाडीह गांव के पास शारदा सहायक खंड 32 नहर में डूबने से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई । बड़ी मशक्कत और खोज बीन  के बाद लाश को बाहर निकाला जा सका। बालक की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के करैला गांव निवासी शुभम मिश्रा 12 वर्ष पुत्र अशोक मिश्रा जो कक्षा 5 का छात्र था। बुधवार को 11:00 बजे साइकिल से मनिकाडीह बाजार जा रहा था।मनिकाडीह गांव के पास शारदा सहायक खंड 32 नहर पर बने पुल की रेलिंग टूटी हुई थी। उसकी साइकिल लड़खड़ाने लगी तो उसने अपना पैर रेलिंग पर रखना चाहा लेकिन उसका पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गया।  उसके साथ ही पीछे बैठा एक और बालक भी गिरा  लेकिन नहर में जाने से  बच गया जो चिल्ला कर भागने लगा। उधर शुभम मिश्रा नहर में डूब गया। बचे बालक की आवाज सुनकर लोग दौड़कर आये और खोजबीन करने लगे। घर पर सूचना दी गई घर के लोग भी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे। 50 की संख्या में लोगों ने हाथ डालकर चक्का बाधकर खोजबीन की तो पौने दो घंटे बड़ी मशक्कत के बाद दोपहर में  शुभम की लाश मिली। नहर में पानी कम करने के लिए फाटक भी खोल दिया गया था। जांच के बाद डाक्टर ने शुभम् को मृत घोषित कर दिया। शुभम दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई अभिषेक 14 वर्ष, बहन अर्पिता 16 वर्ष व अंकिता 11 वर्ष हैं। मां सुलेखा मिश्रा और परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। पंचनामा बनाकर लाश का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment