.

टीन शेड रखने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, वृद्ध की मौत

अमिलों/शाहगढ़: आजमगढ़ : मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पुसड़ा आईमा गांव में घर पर टीन शेड़ रखने को लेकर हुए विवाद में मारपीट व जमकर लाठी डन्डे चले जिसमें एक व्यक्ति की मौत तथा एक किशोरी सहित तीन लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार निजी चिकित्सालय में चल रहा है। मुबारकपुर क्षेत्र के पुसड़ा आईमा गांव निवासी बिहारी 70 पुत्र झिरमिट के दो लड़के सुखदेव व राम आशीष के बीच मंगलवार से ही घर पर टीनशेड रखने से तनातनी चल रही थी। बुधवार को प्रात: सुखदेव व रामाशीष दोनो भाई के बीच कहा सुनी होने लगी जो देखते देखते मारपीट में तब्दील हो गयी। बतादें कि सुखदेव ने टिनशेड डाल रखा था। जिसका आंशिक हिस्सा रामाशीष के जमीन में पड़ रहा था। इसी को लेकर दोनों में विवाद हुआ। यह विवाद बढ़ते बढ़ते मारपीट व लाठी डन्डा दोनों पक्षों की तरफ से चला जिसमें बिहारी 75 पुत्र झिरमिट (पिता) जो रामाशीष छोटे लड़के के साथ जीवन यापन कर रहे थे। मारपीट में बुरी तरह जख्मी हो गये। आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी। मारपीट की घटना में सुखदेव 50, पिंकी 16 पुत्री सुखदेव, राजू 14 वर्ष पुत्र सुखदेव भी घायल हैं। जिनका निजी चिकित्सालय में ईलाज चल रहा है। इस सम्बन्ध में मुबाकरपुर थाना प्रभारी जगदीश पाण्डेय ने बताया कि घटना की जानकारी मिल गयी है। कानूनी कार्यवाही जा रही है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment