.

कैफियत हादसा : 57 घायलों की सूची जारी,23 आजमगढ़ के

आजमगढ़ से दिल्ली जा रही कैफियात एक्सप्रेस के औरैया के पास दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद बचाव व राहत कार्य जारी है। प्रशासन ने अब तक 57 घायलों की सूची जारी कर दी है। इसमें सवार्धिक 23 आजमगढ़ के हैं ।



अच्‍छी बात यह है कि दुर्घटना में कोई मृत नहीं हुआ है, ट्रेन के दो ड्राइवर को छोड़ ज्‍यादातर लोग मामूली रूप से घायल है। सभी का उपचार चल रहा है। बता दें कि कानपुर और इटावा के बीच औरैया जिले में अछल्दा स्टेशन के पास बुधवार तड़के कैफियात हादसे का शिकार हुई थी। ट्रेन के 10 डिब्बे पटरी से उतर गए। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने तत्‍काल राहत व बचाव का निर्देश दिया था। इसके बाद से ही प्रशासन सक्रिय है। दुर्घटना के बाद कानपुर शताब्दी सहित 12 ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं और सभी राजधानी सहित 51 ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। दिल्ली-हावड़ा रूट पूरी तरह बाधित हो गई। 4 राजधानी एक्सप्रेस और गोमती एक्सप्रेस का मार्ग बदला गया है। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के अफसर मौके पर पंहुच गए थे ।
प्रारंभिक सूचना के अनुसार ट्रैक के करीब फ्रेट कॉरिडोर का काम चल रहा था। इसी के काम में लगा डंपर मानव रहित क्रासिंग पर ट्रेन से टकराया जिससे ट्रैन बेपटरी हो गयी ।


रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
FD: 05278-222603
SHG: 9794839010
लखनऊ: 9794830975
लखनऊ: 0522-2237677
आजमगढ़: 9794843929

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment