.

लालगंज : गोंड महासभा ने सिर पर कफन बांध निकाला जूलूस,एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

देवगांव: आजमगढ़ :  अखिल भारत वर्षीय गोंड महासभा  लालगंज के सदस्यों ने मंगलवार को जुलूस निकाला जिसमे महिला पुरुष व बच्चे भी  शामिल थे। ठाकुर द्वारा लालगंज से सैकड़ों की संख्या में लोग अपने सिर पर कफन बांध कर जुलूस के माध्यम से नारे लगाते हुए तहसीलदार कार्यालय पहुंचे। मौके पर तहसीलदार के न मिलने पर उन्होंने एसडीएम तथा सीओ लालगंज को विस्तृत रूप से अपनी समस्या से अवगत कराया। एसडीएम के आश्वासन पर कि तहसीलदार के आने पर इस पर उचित निर्णय लिया जायेगा आज का प्रदर्शन समाप्त किया गया। अध्यक्ष महानंद गोड़ ने कहा कि गोड़ अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र के लिए 24 मई 2016 लगभग 15 माह से अनवरत धरना तहसील परिसर लालगंज में चल रहा है। अपनी समस्या से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को भी  अवगत कराया गया। समस्या को गम्भीरतापूर्वक लेते हुए मुख्यमंत्री ने 13 जुलाई 2017 को प्रमुख सचिव समाज कल्याण एवं 14 जुलाई 2017 को आयुक्त एवं सचिव राज्य परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जाति प्रमाण पत्र जारी करने हेतु आदेश जारी करवाया। जिलाधिकारी द्वारा 31 जुलाई को समस्त तहसीलदार को प्रमाण पत्र जारी करने का आदेश दिया। लेकिन सक्षम अधिकारी द्वारा हीला.हवाली किए जाने के कारण हम धरना प्रदर्शन को बाध्य हुए हैं। इसी क्रम में ठाकुरद्वारा लालगंज से हजारों की संख्या में मंगलवार को गोंड महासभा  के लोग तहसील परिसर पहुंचे। तहसीलदार के न होने पर उप जिलाधिकारी लालगंज व सीओ लालगंज से मिलकर समस्या से अवगत कराया। गोंड महासभा  एसडीएम लालगंज के आश्वासन से आश्वस्त होकर आज का अपना प्रदर्शन समाप्त करते हुए यह भी  कहा कि यदि हमारे साथ बार बार धोखा हुआ है तथा अब प्रमाण पत्र जारी नहीं हुआ तो पुन: लालगंज तहसील का घेराव करते हुये आखिरी लड़ाई लड़गें। चाहे इस हेतु प्राणों की आहूति ही क्यों न देनी पड़े। इस अवसर पर महानंद गोड,गोरखनाथ गोड़,पांचू गोड़,ओम प्रकाश गोड़,अशोक गोड़,अरविंद गोड़,सुनील गोड़, दीपचंद्र,निरहू,राजेश गोड़,राम चंद्र गोड़,कुसुम गोड़,सरोज गोड़,मेवाती गोड़ आदि उपस्थित रहे। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment