आजमगढ़: युनाइटेड फोरम आॅफ बैंक यूनियन्स के आवाहन पर मंगलवार को जिले के अधिकांश बैंक शाखाओं के कर्मचारी हड़ताल पर रहे और बैंकिंग कार्य से विरत रहे। नगर के सिविल लाइन स्थित यूनियन बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष यूनियन बैंक के स्टाफ एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ के नेतृत्व में सभी बैंक के स्टाफ एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ के आरिफ के नेतृत्व में सभी बैंक अधिकारी व कर्मचारी एकत्र हुए और 11 सूत्रीय माँगों को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। बाद में सिविल लाइन से स्टेट बैंक आॅफ इण्डिया रैदोपुर तक जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के मंत्री दुर्गा शंकर प्रसाद ने बताया कि प्रदेश की 9500 बैंक शाखाओं में कामकाज ठप रहा। जिनमें आजमगढ जनपद की 350 शाखाएं शामिल रही। उन्होंने कहा कि इस हड़ताल से प्रदेश में एक लाख करोड़ रूपये का कारोबार प्रभावित हुआ है। इस मौके पर विष्णु गुप्ता, राजकुमार, योगेन्द्र यादव, सदरे आलम, देवेन्द्र जायसवाल निकिल, कमलेश, लल्लन प्रसाद, गुलाब चन्द, सौरबह आदि प्रमुख पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक आफिसर स्टाफ एसोसिएशन से सम्बद्व अधिकारी व कर्मचारी भी हड़ताल पर रहे जिससे जनपद की अधिकांश बैंक शाखाओं पर बैंकिंग कार्य बाधित रहा। संगठन के महामंत्री सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन, संरक्ष्क अमीर अहमद, कार्यवाहक अध्यक्ष हरेन्द्र कुमार अस्थाना व कोषाध्यक्ष, सुबाष चन्द्र श्रीवास्तव ने भारत सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों की कड़े शब्दों में आलोचना की। आरोप लगाया कि सरकार ग्रामीण बैंक कर्मियां की उपेक्षा कर रही है। समान कार्य के लिए समान वेतन दिये जाने के बावजूद राष्ट्रीयकृत बैंकों की भाति पेंशन सुविधा का लाबह नहीं दिया गया। मृतक आश्रितों को सेवायोजित करने तथा वर्षों से कार्यकर रही सफाई कर्मियों का स्थायीकरण आदि के आदेश नहीं है। हमारी माँगों पर शीघ्र कार्यवाही नहीं होती है तो बैंककर्मी निर्णायक आन्दोलन करेंगे।
Blogger Comment
Facebook Comment