सगड़ी: आजमगढ़ : उत्तरी छोर में बहने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में इन दिनों बढ़ाव जारी है जिससे देवरा वासियों में हाहाकार मचा हुआ है। कटान और जलभराव के कारण लगभग दो दर्जन से अधिक गांव बाढ की जद मे आ गये है। बाका,बुडन पत्ती, सोनोरा,माधव का पूरा, मुराली का पूरा, त्रिलोकी का पूरा, महाराज जी का पूरा, चक्की हाजीपुर, देवारा खास राजा के कुल 40 पूरवे बाढ़ की जद में आ गए हैं। देवारा खास राजा की कुल आबादी 8000 है, कुल मिला कर लगभग 40 हजार की आबादी प्रभावित है। स्कूली बच्चों को स्कूल जाने की समस्या है। संक्रामक बीमारियों ने बाढ़ प्रभावित गांवों में अपना पैर पसारना शुरू कर दिया है,जिससे लोगों को काफी दिक्कत आ रही है। बाढ़ चोकियो से स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर नदारद हैं, गांव के लोगों का कहना है कि प्रशासन बाढ़ चौकियों पर स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों का होना सुनिश्चित करें। साथ ही पशुपालकों के लिए चारे की समस्या बनी हुई है। किसानो की बाढ़ के पानी में गन्ना, धान, बाजरा एव सब्जी की फसल बर्बाद हो रही है। अभी तक का कुल 12 सरकारी नाव ही लगाई जा सकी है। शनिवार की शाम को डिघिया गेज जल स्तर 71.23 मीटर पर था। रविवार की सुबह डिघिया गेज पर जल स्तर 71.23 मीटर पर था। शाम को डिघिया गेज पर 71.27 मीटर पर है। शाम को बदरहुआ गेज पर नदी का जल स्तर 72.15 मीटर पर था। सुबह बदरहुआ गेज पर नदी का जल स्तर 72.15 मीटर पर था। शाम को बदरहुआ गेज पर नदी का जल स्तर 72.20 मीटर पर है।
Blogger Comment
Facebook Comment