.

राम दर्शन यादव बने सांसद मुलायम सिंह के प्रतिनिधि, समर्थकों में हर्ष

शाहगढ़: आजमगढ़ :  सदर क्षेत्र के सांसद एवं समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने अपना प्रतिनिधि पूर्व सपा जिलाध्यक्ष रामदर्शन यादव को नियुक्त किया है। यह खबर मुबारकपुर में पहुंचते ही सपाईयों में हर्ष व्याप्त है। मिष्ठान्न का वितरण कर कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त कर पूर्व विधायक को  नियुक्ति पर मुबारकबाद दी है। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रामदर्शन यादव को सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किये जाने पर मुबारकपुर सपाईयों में खुशी का माहौल देखा गया। नगर के मुहल्ला पुराखिजिर स्थित रोडवेज चौराहे पर मिष्ठान्न वितरण कर लोगों ने खुशी का इजहार किया और एक दूसरे को मुबारकबाद देने के साथ साथ समाजवादी पार्टी के संरक्षक व सांसद मुलायम सिंह यादव को धन्यवाद ज्ञापित किया है। इस अवसर पर सुलेमान राईनी, अलीम अंसारी, कमलाकांत यादव, विरेन्द्र यादव, अमरचन्द यादव, मौलाना अजमल अंसारी, शमसाद राईनी आदि कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment