सरायमीर: आजमगढ़ : भाई ने किया रिश्ते को दागदार,एटीएम बदलकर किया हजारों रुपयों पर हाथ साफ , मजबूर होकर भाई ने ही दिया भाई के खिलाफ शुक्रवार को थाने पर तहरीर, पुलिस कार्यवाही करने में जुटी है। स्थानीय थाना क्षेत्र के राजापुर सिकरौर ग्राम निवासी कमलेश पुत्र फेकू बिंद विगत शनिवार 19 अगस्त को अपने एटीएम से पैसा निकलने के लिए सरायमीर कस्बा आया था जहां उसका सगा चचेरा भाई सूर्यभान पुत्र बाबूराम बिंद मिल गया तो उसने भाई से कहा कि एटीएम से रुपया निकलना है साथ में चलो मैं ने कभी एटीएम से रुपया नहीं निकाला है। वहां पुलिस बूथ के समीप छोटेलाल जायसवाल कटरा स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में दोनों साथ गए और चचेरे भाई ने एक हजार रुपया निकालकर कमलेश को दे दिया फिर उसका एटीएम कार्ड वापस कर दिया। जिसको लेकर वह अपने घर वापस चला गया। दोबारा 21 अगस्त को जब वह बैंक से 25 हजार रुपया निकलने के लिए विड्रॉल फॉर्म भर कर दिया तो अकाउंटेंट ने कहा कि तुम्हारे खाता में तो केवल 16 हजार सात सौ रुपया ही मौजूद है तो कमलेश के पैर के नीचे से धरती ही निकल गयी। उसने दूसरे विद्ड्राल फॉर्म के माध्यम से 16 हजार 500 रुपया निकाल लिया। कमलेश ने बताया कि मेरे खाते में 90 हजार रुपया था जिसमें से मैं ने केवल 17 हजार 500 रुपया निकाला है बाकी 72 हजार 500 रुपया फर्जी तरीके से निकाल लिया गया। जब उसने अपने भाई से पूछा तो वह सीधे तौर पर इन्कार कर दिया और कहा कि मुझे कोई जानकारी नहीं है। इसको लेकर गांव में पंचायत भी हुई लेकिन पंचायत से भी कोई रास्ता निकलता न देख कर उसने थाने पर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सूर्यभान को उसके घर से हिरासत में लिया किन्तु पूछताछ में उसनें अपनी किसी भी संलिप्तता से इंकार कर दिया है। पुलिस बड़े धर्मसंकट में है कि अब क्या किया जाय। फिर भी पुलिस मजबूती के साथ जाँच में जुटी हुई है।
Blogger Comment
Facebook Comment