.

सिधारी :महिला की नासमझी से साइबर ठग ने खाते से उड़ाए 50 हजार

आजमगढ़ : सिधारी थाना क्षेत्र के डुगडुगवा गांव की एक महिला भी साइबर अपराधियों का शिकार हो गई। अज्ञात व्यक्ति ने फोनकर उससे एटीएम कोड पूछा और फिर खाते से पचास हजार रुपये उड़ा दिया। मोबाइल पर पैसा निकलने का मैसेज आने पर उसे जानकारी हुई। पीड़िता ने अज्ञात साइबर अपराधी के खिलाफ तहरीर दे दी है।
पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता मनोरमा राय पत्नी दिनेश राय निवासी डुगडुगवा थाना सिधारी ने बताया कि 22 अगस्त को उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक का अधिकारी बताया। उसने कहा कि उसके एटीएम कार्ड की वैलिडिटी समाप्त हो रही है। वैलिडिटी आगे बढ़ाना है तो एटीएम कोड बताए। मनोरमा ने फोन करने वाले व्यक्ति को अपने एटीएम का कोड बता दिया। इसके बाद फोन कट गया।
कुछ ही देर बाद उसके मोबाइल पर खाते से पचास हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। शाम का वक्त होने के चलते वह अगले दिन बैंक पर पहुंची और पैसा निकलने के बारे में जानकारी किया। इस दौरान उसे पता चला कि उसके खाते से ऑनलाइन शॉपिंग हुई है। बैंक मैनेजर ने उसे थाने पर जाने की सलाह दी। इस पर मनोरमा गुरुवार को सिधारी थाने पहुंचे और अज्ञात साइबर अपराधी के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर में उसने बताया कि उसके मोबाइल पर 8405022739 नंबर से फोन आया था। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment