आजमगढ़: बाढ़ का कहर झेल रहे सगड़ी तहसील क्षेत्र के दियारा के लागों को राहत पहुंचाने 26 अगस्त को सीएम योगी कूद आ रहे है। लेकिन सीएम से पहले उनके डिप्टी और जिले के प्रभारी मंत्री केशव प्रसाद मौर्य 25 अगस्त को बाढ़ क्षेत्र का दौरा करेंगे। सीएम और डिप्टी सीएम के दौरे को देखते हुए गंगा गौरी महाविद्यालय रामनगर कुकरौछी में हेलीपैड और मंच बनाया जा रहा है। सीएम योगी यही राहत समाग्री का वितरण करेंगे जबकि डिप्टी सीएम ग्रामीणों तक राहत सामाग्री पहुंचाने के लिए बाढ़ चौकियों पर जाएंगे और वहीं उनमें खाद्यान आदि का वितरण करेंगे। बता दें कि आजमगढ़ के दियारा में करीब तीन दशक बाद कोई मुख्यमंत्री बाढ़ क्षेत्र के पर आ रहे है। बताया जा रहा है कि सीएम योगी 26 अगस्त को 11.30 बजे गोरखपुर से सीधे बलिया जायेंगे। यहां बाढ़ क्षेत्र का दौरा कर राहत सामाग्री का वितरण करेंगे। इसके बाद सीएम योगी हेलीकाप्टर से आजमगढ़ के लिए रवाना होंगे। यहां उनका हेलीकाप्टर सगड़ी क्षेत्र के गंगा गौरी महाविद्यालय रामनगर कुकरौछी परिसर में बने हेलीपैड पर लैंड करेगा। यहां सीएम बाढ़ पीडि़तों से मिलेगें और राहत सामाग्री का वितरण करेंगे। वही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहले आजमगढ़ पुलिस लाइन आने वाले थे लेकिन अब उनके कार्यक्रम परिवर्तन किया गया है। अब डिप्टी सीएम भी कुकरौछी में सीएम के लिए बने हेलीपैड पर सीधे पहुंचेगे और यहां से कार द्वारा बाढ चौकियों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे जहां बाढ़ पीडितों की समस्या सुनेंगे वहीं चौकी पर ही राहत सामाग्री का वितरण करेंगे। वहां से फिर वे आजमगगढ़ आएगे। यहां समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बात करेंगे।
Blogger Comment
Facebook Comment