आजमगढ़ 25 अगस्त 2017 -- आलोक कुमार, प्रमुख सचिव ऊर्जा ने मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व अपनी समीक्षा बैठक में कहा कि मण्डल मुख्यालय की सड़कों को ठीक हालत में रखा जाये। जिले में कुल 136 सड़के बन रही है। इसका प्लान दें कि सड़क कब पूर्ण करेगें। पाइप लाइन सड़कों को गड्ढा मुक्त रखा जाये। उन्होने निर्देश दिया कि 03 ग्राम पंचायतों द्वारा संचालित पाइप लाइन पेयजल परियोजनाओं का इस्टीमेट डी0पी0आर0ओ0 एक माह में बनाकर देगें। जल निगम को निर्देश दिया कि वे अपनी सभी पाइप लाइन पेयजल परियोजनाओं को समय से पूरी करें। उन्होने आजमगढ़ शहर में 15-16 घन्टे विद्युत आपूर्ति पर असन्तोष व्यक्त किया। उन्होने कहा कि आंधी-पानी आने पर बिजली कट सकती है। परन्तु सामान्य दिनों में मण्डल मुख्यालय पर शासन द्वारा 24 घण्टे विद्युत आपूर्ति दी जा रही है। उन्होने कहा कि लो बोल्टेज की समस्या दूर करने का प्रयास करें। उन्होने ग्रामीण विद्युतीकरण, ऊर्जीकरण एवं पं0 दीनदयाल उपाध्याय विद्युत संयोजन की समीक्षा किया। उन्होने कहा कि किसानों को उनकी अनुदान का पैसा समय से उनके खाते में भेजे। कुल 56 लाख रूपये में लगभग 14 लाख रूपये का भुगतान अभी किया गया है। इसमें तेजी लाने का उन्होने निर्देश दिया है। फसल ऋण मोचन योजना की तैयारियों से अवगत कराते हुए जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह ने कहा कि आगामी 05 सितम्बर को कार्याक्रम आयोजित करके किसानों को प्रमाण पत्र दिया जायेगा। किसान परदर्शी योजना में रजिस्ट्रेशन का काम तेज चल रहा है। स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में उन्होने पाया कि बच्चों के टीकारण की स्थिति 24 प्रतिशत है। स्कूलों में डाक्टर की टीम जा रही है तथा छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। बी.एस.ए. ने बताया कि 90 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को यूनीफार्म वितरित हो गया है। किताबों का वितरण किया जा रहा है। प्रमुख सचिव ने जिले में कानून व्यवस्था, जन समस्याओं का निस्तारण, चिकित्सकों की उपलब्धता, जननी सुरक्षा योजना, पीएचसी निर्माण, छात्रवृत्ति प्रार्थनापत्र एवं संस्थाओं का डाटाबेस, पेंशन, राज्य पोषण मिशन, महिला हेल्प लाइन, मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना आदि की समीक्षा किया। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह ने बताया कि जिले में अधिकारीगण 9.00 से 11.00 बजे तक कार्यालय में बैठ रहे है। तहसील दिवस तथा थाना दिवस नियमित आयोजित हो रहा है। जनशिकायतों के निस्तारण को प्राथमिकता दी जा रही है। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने बताया कि शराब मफिया के विरूद्ध कार्यवाही की गयी है। 8 इन्काउन्टर हुए है जिससमे 2 दुर्दान्त इनामी अपराधी मारे गये है। नई किरण के तहत 48 पारिवारिक वादों को भी निस्तारित किया गया है। बैठक में सी0डी0ओ0 अभिषेक सिंह, ए.डी.एम बीके गुप्ता तथा लवकुश त्रिपाठी ,सी0एम0ओ0 डा0 एसके तिवारी, डी0एस0ओ0 एस.एन. मिश्रा एवं विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।
Blogger Comment
Facebook Comment