.

ग्रामीण अंचल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान के तहत वृहद साफ-सफाई की



आजमगढ़ : ग्रामीण अंचल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को स्वच्छता अभियान के तहत वृहद साफ-सफाई की। इस दौरान ब्लाक, सार्वजनिक स्थलों व शहीद स्मारकों आदि की सफाई की गयी। साथ ही लोगों को स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी लेते हुए इसे सफल बनाने की अपील की गयी।
जहानागंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पर्णकुटी मंदिर, शहीद स्मारक पार्क आदि की सफाई करने के बाद ब्लाक मुख्यालय पहुंचे। पूर्व जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह व लक्ष्मण मौर्या ने कहा कि पूर्व सूचना के बाद भी बीडीओ न तो स्वयं उपस्थित हुये और न ही किसी सफाईकर्मी को उपस्थित होने का निर्देश दिये। भाजपाईयों ने इस पर आक्रोश जताया और चेतावनी दी कि अगर ब्लाक में गंदगी सुधारने का प्रयास नहीं होगा तो हम चुप नहीं बैठेंगे। इस मौके पर दिलीप मिश्रा, पवन सिंह, डॉ.अनिल सिंह, अखिलेश सिंह, चंद्रभान यादव, भूपेन्द्रवीर सिंह, रामदरश सिंह, शत्रुध्न विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। मेंहनगर संवाददाता के अनुसार सिंहपुर गांव की दलित बस्ती में भाजपा नेता नन्हकू सरोज के नेतृत्व में सफाई अभियान चला। नन्हकू सरोज ने कहा कि सभी लोग शपथ लें कि अपनी बहन-बेटी की शादी उसी घर में करेंगे, जहां शौचालय होगा।
बूढ़नपुर के कोयलसा ब्लाक के पिपरी गांव में प्रधान द्रोपदी व सहायक विकास अधिकारी सहकारिता हरिकेश परमार, ग्राम पंचायत अधिकारी यादवेन्द्र दत्त पांडेय ने 22 सफाईकर्मियों को लगाकर मलिन बस्ती में सफाई की। वहीं नोनावे में झिनका देवी व प्रधान रामअजोर ने 19 सफाईकर्मी लगाकर सफाई किये। लालपुर की प्रधान कौशल्या देवी, इंद्रभान सिंह, आलोक सिंह के नेतृत्व में 20 सफाईकर्मियों ने तथा अमारी गांव में प्रधान विवेक चंद्र वर्मा ने 17 सफाईकर्मी लगाकर साफ-सफाई किये। मुहम्मदपुर विकास खंड के अवंतिकापुरी मंदिर पर प्रधानमंत्री स्वच्छता अभियान  के तहत भाजपा नेता व पूर्व मंत्री डा.कृष्ण मुरारी विश्कर्मा के नेतृत्व मे रविवार को सैकड़ों कार्यकतार्ओं ने अवंतिकापुरी मंदिर की सफाई किया। वहां  पोखरे की सीढ़ियों की सफाई अभीयान सुबह.से शुरू हो गया था जो लगभग शाम 4 बजे चलता रहा। सफाई अभीयान करते भाजपा कार्यकतार्ओं ने जमकर पसीना बहाया,इस मौके पर डा. कृष्ण विश्कर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा स्वछता मिशन का शुभारम्भ हुआ और आज पूरे देश में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया जा रहा है,इसी क्रम सैकड़ों भाजपा कार्यकतार्ओं ने मंदिर पर सफाई किया। इस मौके पर विजय मिश्रा,नंदकिशोर, पिंटू यादव,अखिलेश राय,रमेश  मधुकर,वधेश, लालजी,अजय विश्वकर्मा,प्रमोद लाल,शिव वचन,अतुल पांडे,नंद केश्वर, लालचंद, विकास गुप्ता, मनीष राय,जगपत लाल जी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment