.

पोस्टल इम्प्लाईज ग्रुप सी अधिवेशन में आरबी यादव बने अध्यक्ष, मनीष सचिव

आजमगढ़। आल इण्डिया पोस्टल इम्प्लाईज ग्रुप सी का मण्डलीय द्विवार्षिक अधिवेशन रविवार को मण्डल मुख्यालय स्थित नेहरू हाल में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में सातवें वेतन आयोग की विसंगतियों, कर्मचारी विरोधी नीतियों, नयी टेक्नालॉजी के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न, नई भर्ती पर रोक ग्रामीण डाक सेवा कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग का लाभ आदि पर विचार विमर्श हुआ तथा अपनी माँगों के पक्ष में 23 अगस्त के प्रस्तावित हड़ताल पर भी  चर्चा हुई। अधिवेशन में द्विवार्षिक लेखा प्रस्तुत किया गया तथा नवीन कार्यकारिणी का गठन भी  हुआ। चुनाव में आरपी यादव अध्यक्ष, राजेन्द्र यादव कार्यवाहक अध्यक्ष, राधेश्याम दूबे एवं सुभग्गा राम उपाध्यक्ष, मनीष कुमार मद्वेशिया, मण्डलीय सचिव, अजीत मौर्या कोषाध्यक्ष, आकाश साव, रतन कुमार यादव, विवेक भाई पटेल, ज्ञानेन्द्र यादव, मुकेश सिंह सहायक सचिव, नीरज भारती सहायक कोषाध्यक्ष, अमरदीप राय, शैलेन्द्र सिंह, सुजीत गौतम संगठन मंत्री एवं शिवकुमार मौर्या आडिटर चुने गये। अधिवेशन में प्रान्तीय सचिव शेषमणि त्रिपाठी पूर्व प्रान्तीय अध्यक्ष आरएच चन्द, पूर्व प्रान्तीय उपाध्यक्ष श्रीनाथ यादव, मण्डलीय सचिव जनार्दन शाही, श्री निवास यादव सचिव मऊ, मनीष कुमार मद्वेशिया, सहायक मण्डलीय सचिव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment