आजमगढ़ :भादी मावस के शुभ अवसर पर मारवाड़ी धर्मशाला में देर शाम श्री राणी सती श्याम भक्त मंडल द्वारा भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया जिसमें राजस्थान से पधारी रजनी राजस्थानी में देर रात तक अपनी आवाज का जादू बिखेरा। कटरा स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में दिल्ली से आए कलाकारों ने दादी बालाजी सरकार तथा श्याम प्रभु की नैना अभिराम झांकी सजायी थी, शाम सात बजे दरबार में आशुतोष रूंगटा ने अखंड दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया सर्वप्रथम श्री राणी सती श्याम भक्त मंडल द्वारा भजन प्रस्तुत किए गए रात नौ बजे रजनी राजस्थानी ने मंच की कमान अपने हाथ में संभाली और दादी तथा श्याम प्रभु के भजनों से भक्तों को देर रात तक अपने भजनों से सराबोर करती रही। पहले उन्होंने गुरु के चरणों में हाजिरी लगाई और कहा कि प्रथम गुरु माता और पिता होते हैं मैं उन्हें प्रणाम करती हूं इसके बाद उन्होंने झुंझुनू वाली दादी के चरणों में "बैठी लगाकर दरबार लागे जेठाणी" भक्ति गीत से अपनी हाजिरी लगाई, रंग मत डाले रे सांवरिया तथा जगदंबे भवानी मैया तथा सालासर बालाजी महाराज के भजनों से देर रात तक भक्तों भक्तों को झूमने नाचने पर विवश कर दिया, रात 12 बजे आरती बाबा प्रसाद वितरण के उपरांत भजन संध्या का समापन हुआ,, कार्यक्रम में मुख्य रूप से शोभित अडूकिया अधयक्ष, परितोष रूंगटा मंत्री,अभिषेक खंडेलिया कोषाध्यक्ष,सौरभ डालमिया उपाध्यक्ष,आशुतोष रूंगटा, दीपक अडूकिया,शोभित खंडेलिया,अनिल खंडेलिया, नवल किशोर डालमिया, भोलानाथ जालान,मनोज खेतान,विनय रूंगटा,संजय डालमिया,पवन खंडेलिया, देव प्रकाश बैरसिया तथा अशोक रूंगटा सहित सैकड़ों महिलाएं व बच्चे उपस्थित रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment