आजमगढ़: भारतीय जनता पार्टी नगर द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत संचालित स्वच्छ उत्तर प्रदेश-स्वस्थ्य उत्तर प्रदेश के दूसरे दिन सोमवार को जिला चिकित्सालय आजमगढ़ की साफ-सफाई की गयी। कार्यक्रम के संयोजक आदर्श शुक्ला की अगुवाई में चिकित्सालय के प्रांगण, वार्डो आदि की सफाई किया गया। इस दौरान नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार स्वच्छता मिशन के लिए निरंतर योजनाएं संचालित कर रही है ताकि पूरे देश में स्वच्छता की अलख जगायी जा सके। स्वच्छता अभियान की सफलता के लिए 20 से 25 अगस्त तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके क्रम में भाजपा नगर इकाई ने यह स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाते हुए जिला चिकित्सालय में सफाई अभियान में सहयोग किया। इस दौरान श्री गुप्त ने जिला चिकित्सालय में आये आमजन से अपील किया यह हमारा अपना चिकित्सालय है इसलिए इसकी स्वच्छता बेहद महत्वपूर्ण है। सफाई अभियान के दौरान चिकित्सालय के एसआईसी डा जी.एल. केसरवानी को अस्पताल परिसर में व्याप्त दुव्यर्वस्थाओं, गंदगी को दिखाते हुए बताया गया कि केंद्र व प्रदेश सरकार के स्वच्छता मिशन के अभियान में आप सभी का सहयोग अपेक्षित हैं। इस दौरान नगर अध्यक्ष ने चिकित्सालय की सफाई एजेंसी एएन कपूर के कर्मचारियों को भी निर्देशित किया कि आप शासन के मंशानुरूप कार्य करें। सफाई अभियान में सुल्तानपुर से आए रामप्रवेश वर्मा, पंचराम, सुरेश कुमार वर्मा, राजमन मौर्य, महामंत्री मृगांक शेखर सिंहा, मीडिया प्रभारी अवनीश चतुर्वेदी, शफकत रिजवी, अजय भारती, सुधीर गुप्ता, शशिप्रकाश मौर्य, अविनाश दुबे, मंयक गुप्ता व चिकित्सालय के एसआईसी डा जी.एल. केसरवानी समेत आदि मौजूद रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment