आजमगढ़ 21 अगस्त 2017 -- जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह व पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने तहसील सगड़ी के अन्तर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रभावित परिवारों को सभी आवश्यक सुविधाए मुहैया करायी जा रही है। प्रत्येक परिवार को 25 किलो राशन के अतिरिक्त मोमबत्ती, मिट्टी का तेल प्रदान किया जा रहा है, जिसमें गैर राशन कार्ड धारक भी सम्मिलित है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक बाढ़ चौकी पर जानवरों के लिए पर्याप्त भूसे की व्यवस्था की गयी है। उन्होने जानवरों केे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक उपचार मौके पर उपलब्ध कराने का मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 वीके सिंह को निर्देश दिया। उन्होने कहा कि प्रभावित परिवारों को बेहतर सुविधा मूलभूत आवश्यकताए तथा सुरक्षा प्रदान करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने बाढ़ चौकी गागेपुर, हाजीपुर, हैदराबाद, सहदेवगंज आदि का निरीक्षण किया तथा पर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने गांगेपुर के ग्राम प्रधान राम निवास यादव को राशन वितरण कराने तथा लेखपाल सुरेन्द्र कुमार को पानी से घिरे मकानो की सूची तैयार करते हुए पात्रों की सूची अतिशीघ्र उप जिलाधिकारी सगड़ी को देने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने स्माइलगंज के राशन वितरण केन्द्र का निरीक्षण किया तथा कोेटेदार पारस को सभी प्रभावित परिवारों को राशन देने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने शिवपुर बेचई का पुरवा गांव का नाव से जाकर निरीक्षण किया। यहां लगभग 10 परिवारों को उन्होने बाढ़ के जल स्तर के कम होने के बाद शौचालय निर्माण प्रारम्भ करने को कहा तथा इसके लिए धनराशि उपलब्ध कराने का सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने कहा कि प्रत्येक बाढ़ चौकी पर दो कान्सटेबल की तैनाती की गयी है। जिससे विस्थापित परिवारों को सुरक्षा प्रदान की जा सकें। मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एसके तिवारी ने बताया कि स्वास्थ्य सम्बन्धी बेहतर सेवाए प्रदान करने के उद्देश्य से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रांे में प्रत्येक बाढ़ चैकी पर तीन डाक्टर तैनात किए गये है, जिसके द्वारा क्षेत्र में स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रस्त लोगों को प्राथमिक उपचार प्रदान किया जा रहा है तथा गम्भीर स्थिति में एम्बुलेन्स सेवा भी उपलब्ध करायी गयीं दवाओ की नियमित आपूर्ति के लिए प्रतिदिन स्टाफ वाहन द्वारा जिला अस्पताल से दवाई पहुॅचायी जा रही है। जिसकी देखरेख जिला स्तरीय कोर कमेटी द्वारा की जा रही है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीके गुप्ता, उप जिलाधिकारी सगड़ी रवि रंजन सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे ।
Blogger Comment
Facebook Comment