आजमगढ़ : शहर से नजदीक चक गोरया गांव में आजमगढ़ विकास संघर्ष समिति (आविसंस) द्वारा पौधरोपण किया किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता एवं आजमगढ़ विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष एसके सत्येन ने इस दौरान कहा कि प्रतिवर्ष (आविसंस) सदस्य सुरेंद्र यादव जी के प्रयास से पौधरोपण का कार्यक्रम किया जाता है अब तक सैकड़ों की संख्या में वह पेड़ बड़ा रूप ले चुके हैं। आज फिर 100 पौधों को लगाया गया साथ ही उसकी देखरेख के लिए कटीले तार भी लगाए गए। पेड़ पौधे मनुष्य के जीवन का एक अंग है आज जहां दुनिया में प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है वहीं इसके बचाव में कुछ ही लोग आगे आते हैं जो कि पूरी दुनिया के लिए बहुत ही घातक है। अपील किया की सभी को कम से कम 5 पौधा जरूर लगाना चाहिए जिससे पर्यावरण सुरक्षित रह सके। सुंरेन्द यादव के प्रयास की सभी ने सराहना की , आविसँस सम्मानित भी करेगी। इस अवसर पर रुद्रप्रताप अस्थाना, सुरेंद्र यादव ,अखिलेश विश्वकर्मा, अर्जुन यादव ,शब्द सिंह, अमित पाल ,प्रतीक यादव, सक्षम रुद्र अस्थाना ,डाभर, राजपति यादव ,योगिंदर यादव ,पारस सोनकर, ज्ञानेंद्र सिंह इत्यादि उपस्थित थे।
Blogger Comment
Facebook Comment