.

अधिकारियों, स्वंय सेवी संगठनों की उपस्थिति में स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न

आज़मगढ़ 06 जुलाई 2017 -- जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट भवन के सभागार में स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत जिला स्तरीय अधिकारियों तथा स्वंय सेवी संगठनों  की उपस्थिति में स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें फीडबैक फाउन्डेशन से सम्बन्धित अजय सिन्हा द्वारा स्वच्छता हेतु जागरूकता के लिए विशेष प्रस्तुतीकरण किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य, बेसिक शिक्षा तथा पंचायती राज विभाग द्वारा निर्धारित कार्य योजना के माध्यम से जागरूता कार्यक्रम किया जायेगा। जिससे अक्टूबर 2018 तक जनपद को खुले मे शौच मुक्त तथा स्वच्छ जनपद के रूप में विकसित करने का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकें। इसके अतिरिक्त उन्होने कहा कि स्वच्छता कार्यक्रम के अन्तर्गत आजमगढ़ में विशेष क्षेत्रों में कार्य करने वालें सदस्यों की एक कमेटी बनायी जायेगी तथा इस कमेटी की बैठक प्रत्येक 15 दिन पर की जायेगी। 03 से 07 जुलाई के मध्य कोटवा स्थित कृषि महाविद्यालय में फीडबैक फाउन्डेशन से सम्बन्धित अजय सिन्हा द्वारा ग्रामीण परिवेश की परम्पराओं तथा उनमें स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से कौशल विकास, स्वंय सहायता समूह, नेहरू युवा केन्द्र तथा अन्य स्वंय सेवी संगठनों के सदस्यों के अतिरिक्त प्रत्येक विकास खण्ड के एक ग्राम प्रधान तथा उसी गांव के एक महिला एवं पुरूष को प्रशिक्षण प्रदान करते हुए ग्राम प्रेरक के रूप में कार्य करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों मे कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकत्री, सहायिका, आशा, रोजगार सेवक, लेखपाल, कानूनगो, अध्यापक आदि शौचालय का प्रयोग करते हुए ग्रामीण स्तर इसके महत्व को बताएं । 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment