.

भाजपा ने धूमधाम से मनाई संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

आजमगढ़  : भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय मंत्री गोरखपुर क्षेत्र व पूर्व जिलाध्यक्ष सहजानन्द राय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनसंघ जो अब भारतीय जनता पार्टी है उसके संस्थापक अध्यक्ष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी  की जयंती पर सिविल लाइन स्थित कैम्प कार्यालय पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर व मिष्ठान वितरण कर मनाया ।
सहजानन्द राय ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ लिए बहुत ही हर्ष का विषय है कि पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष जिनकी राष्ट्रवादी सोच पर पार्टी की स्थापना हुई आज उनकी जयंती है और उनके आशीर्वाद से माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में व कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत से आज केंद्र में भी भाजपा की सरकार है और राज्य में भी भाजपा की जनकल्याणकारी सरकार है। जो उनका समाज के हित के लिए सोच थी और जो उनके समाज को लेकर सपने थे उसको पूरा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार तरह तरह की जनकल्याणकारी योजना बनाकर पूरा कर रही है। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी एक महान युगदृस्टा थे , एक महान शिक्षाविद थे ,कम उम्र में ही वो कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति बने व राजनीति में प्रवेश किया , आजादी के बाद प्रथम मंत्रिमंडल में महात्मा गांधी जी के अनुरोध पर उन्होंने भारी उद्योग मंत्री के पद को गौरवान्वित किया था और देश में कई बड़े उद्योगों की स्थापना भी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की देन है। आज उन्ही के पदचिन्हों पर चलकर प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत देश विश्व पटल पर एक मजबूत देश के रूप में स्थापित हुआ है। इस अवसर पर पूर्व जिला मंत्री विक्रम सिंह पटेल , पूर्व नगर संयोजक विद्याधर श्रीवास्तव , तेजप्रताप सिंह, राजेन्द्र सोनकर, जनार्दन सिंह , मयंक श्रीवास्तव,रितेश सिंह, प्रहलाद राय, विशाल श्रीवास्तव,मनोज गिरी,अंकित राय, चंद्रहास राय,अजित यादव,दिनेश चौहान ,राजमन राय,भास्कर उपाध्याय व दर्जनों अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment