एसडीएम के आश्वासन पर जांम समाप्त, मौके से ट्रक चालक व खलासी फरार
ठेकमा/देवगांव: आजमगढ़ : बरदह थाना क्षेत्र के दुलारगंज बाजार में गुरुवार की सुबह ट्रक से मजदूर हार्डवेस्टर शेड उतार रहा था कि तभी संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर के हाथ से वह छूट गया और 8 वर्षीय छात्रा के सिर पर गिर गया जिससें छात्रा की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना परिजनों को मिलते ही उन्होंने बरदह-दुलारगंज मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही कई थाने की फोर्स ने मौके पर पहुंच परिजनों को समझा बुझा कर मामले को शांत कराया और आगे की कार्रवाई के लिए जुट गये। जानकारी के अनुसार बरदह थाना क्षेत्र के अवदह गांव निवासी 8 वषीर्या खुशुबू पुत्री संजय यादव गुरूवार को पढ़ने के लिये स्कूल जा रही थी तभी बाजार में सड़क पर पहले से खड़ी ट्रक जिस पर सीमेंट शीट रखी थी। जब ट्रक का खलासी शीट उतारने के लिये ढाला खोला तो वह बगल से जा रही खुशबु के सिर पर जा गिरा। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गयी। स्थानीय लोगो ने घटना की सूचना परिजन को दी। मौके पर पहुचे परिजनों ने बरदह-दुलारगंज मार्ग को जाम कर दिया और कार्रवाई की मांग पर अड़ गये। सूचना मिलने पर कई थाने की फोर्स पहुंची और एसडीएम लालगंज अभय मिश्र, सीआें योगेन्द्र कुमार ने समझा बुझा कर जाम समाप्त कराया और आर्थिक सहायता दिलाने की बात कही। वही ट्रक चालक व खलासी मौके से फरार हो गये। मृतका का पिता कृषि कार्य करता करता है। इस सबंध में बरदह थानाध्यक्ष सुरेश चन्द्र ने बताया कि मृतका के बाबा बचेई ने चालक व खलासी के खिलाफ तहरीर दिया है। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
Blogger Comment
Facebook Comment