.

क्राइम रिपोर्ट : कर्रेंट से युवक की मौत:डंफर नदी में गिरी.......

करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत


संजरपुर:आजमगढ़ : सरायमीर थाना क्षेत्र के मंजीरपट्टी गांव में करेंट के चपेट आने से एक 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार थाना सरायमीर ग्राम मंजीरपट्टी निवासी मोहम्मद आजम पुत्र मोहम्मद शोएब गुरूवार की सुबह लगभग दस बजे गांव के खेत में मकई की फसल की बुवाई करने गया था। मकई की बुवाई करते समय 440 वोल्ट की बिजली सप्लाई के लिए खेत में लगे खम्भे के स्पोर्ट में उतर रहे करंट की चपेट में आ गया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। आजम की मौत की खबर गांव में आग की फैल गई साथ ही परिवार में कोहराम मच गया। शव को गांव में लाने के बाद परिवार व ग्रामीणों ने पंचनामा बनाकर दफन कर दिया । मृतक की एक पूर्व शादी हुई थी जिसके अभी कोई बच्चा नही है। वह दो भाई दो बहन मे तीसरे नंबर का था।

अनियंतित्र डंफर ट्रक नदी में गिरी,चालक घायल


देवगांव: आजमगढ़ : देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मसीरपुर लालगंज के समीप बेसो नदी में गुरुवार की भोर में अनियंत्रित डंफर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरा। इस दुर्घटना में चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगो की मदद दोनो को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार गम्भीरपुर थाना क्षेत्र के बालपुर चकिया गांव निवासी चालक रामबहादुर 44 पुत्र स्व.र्दजन प्रजापति गुरूवार की भोर में वाराणसी जनपद की तरफ से खाली डंफर लेकर आ रहा था कि तभी डंफर अनियत्रित होकर पुलिया रेलिंग को तोडते हुए बेसो नदी में जा गिरी। जिससें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगो की मदद से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल मे दाखिल कराया गया हे।

दुकान का शटर तोड़ कांउटर से निकाले डेढ लाख रुपये 
माहुल: आजमगढ़ : अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल कस्बे मे जूनियर हाई स्कूल के निकट स्थित एक मेडिकल स्टोर का शटर का ताला तोड़ कर बुधवार की रात चोरों ने काउन्टर मे रखा डेढ़ लाख रुपया चोरी कर फरार हो गये। पीडित को घटना की जानकारी गुरूवार की सुबह हुई तो पुलिस को सूचना दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है । जानकारी के अनुसार अहरौला थाना क्षेत्र के रुपाईपुर निवासी फहीम खान पुत्र मो.सईद खाँ का माहुल कस्बे मे अहरौला रोड पर जूनियर हाई स्कूल के पास नेशनल मेडिकल स्टोर है। बुधवार रात 8 बजे रोज की तरह वे अपना प्रतिष्ठान बँद कर अपने घर जा रहे थे की इसी थाना क्षेत्रा के मोलनापूर निवासी मोज्जम पुत्र मुश्ताक ने 85 हजार रुपया दुकान मे छोड़ कर चले गये। रात मे पता नही कब चोरों ने दुकान के शटर का ताला आरी से काट कर काउन्टर मे रखा एक लाख पचास हजार रूपया उठा ले गये। गुरूवार की सुबह जब फहीम दुकान पर आया तो उसे इसका पता लगा। उसके बाद पीडित ने अहरौला थाने मे इस बावत तहरीर दी। वही मामले की जांच में जुट गई।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment