.

मेहनगर: दीवार गिरने से आगनबाड़ी सहायिका की मौत,मचा कोहराम

मेहनगर: आजमगढ़ :  थाना क्षेत्र के गद्दीपुर गाँव में बुधवार की सुबह एक 50 वर्षीय महिला हैडपंप से पानी भर रही थी कि तभी पड़ोस की दीवार महिला पर गिर गयी जिससें दब कर महिला की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार गद्दीपुर गांव निवासनी मृतका प्यारी देवी पत्नी रद्यु गोंंड बुधवार की सुबह अपने हैंड पंप से पानी भर रही थी कि पड़ोसी गुड्डू की दीवार प्यारी पर गिर गई जिससें दब कर मौके पर ही मौत हो गई। परिजन आनन फानन में उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले गये जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जाता है कि मृतका आगनबाड़ी सहायिका पद पर तैनात थी। वह तैयार होकर ड्युटी जा रही थी कि तब तक प्यास महसूस हुई और वह पानी लेने नल पर पहुची। नल के समीप स्थित ग़ुडृू की बाउन्ड्री है वह दिवार गिर गई।जिससे उसकी मौत हो गयी। घर वाले 108 एम्बुलेंस को फोन कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मेंहनगर ले गये। वहाँ पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के  पाँच बेटियों के साथ  एक बेटा बृजेश जो लुधियाना में किसी कम्पनी में कार्य करता है। परिजनो का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment