आजमगढ़/पवई: पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी के निर्देश पर जनपद में चलाये जा रहे संघन वाहन चेकिंग के दौरान बुधवार की देर शाम को पवई थाने की पुलिस क्षेत्र में सघन चेकिंग कर रही थी उसी दौरान खास मुखबिर से सूचना मिली की कुछ लोग एक कार सहित दो पिकप वाहन से भारी मात्रा में अवैध गांजा लेकर सप्लाई के लिए जा रहे है। सूचना मिलने पर पवई थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ देवतादीन नगर भुकली मोड़ पर घेरा बंदी कर तीनों वाहनों को रोककर तलाशी लेना शुरू कर दिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने तीनों वाहनों से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया और मौके से पांच लोगो को गिरफ्तार कर लिया और वाहनों को थाने ले गई। बताया जाता है कि पकड़े गये लोगो में मनोज पुत्र शैलेन्द्र मेनुद्दीनपुर, विजय विश्वकर्मा पुत्र सुबाष कल्लेपुर, योगेन्द्र पुत्र रामनन मुतकल्लीपुर, राजेश राजभर सभी का थाना पवई है। मनोज मुख्य कारोबारी है वह उडीसा से गांजा लाकर पडोसी जनपद सहित जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सप्लाई करता था। यही नही मनोज की आई ट्वेंटी कार से भी पुलिस ने गांजा बरामद किया था। पकड़ा गांजा की कीमत लगभग 10 लाख के आसपास बताई जाती है।
Blogger Comment
Facebook Comment