.

मुबारकपुर: जीएसटी के खिलाफ साड़ी कारोबारियों ने दूसरे दिन भी दुकाने बंद रखी, जुलूस निकाला

मुबारकपुर / आजमगढ़: जावेद हसन अंसारी: मुबारकपुर रेशमी वस्त्र व्यापार मण्डल के आह्वाहन पर जीएसटी टैक्स के खिलाफ मुबारकपुर में बुधवार के दूसरे दिन भी बनारसी साड़ियों ,धागे कपड़े की दुकानें बंद रही है। दोपहर को व्यापारियों ने जुलूस निकाल ज़बरदस्त विरोध प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ खूब नारेबाज़ी किया ।यह जुलूस छोटी अर्जेंटी स्थित कंगूरा मस्जिद से होता हुआ नगर पालिका मार्ग, गल्ला मंडी, लाल चौक, आदि क्षेत्रों में घूमने के बाद पुनः हाजी एहसान नोमान के आवास स्थित कार्यालय पहुंच कर सभा में परिवर्तित हो गया। जहाँ रेशमी वस्त्र व्यापार मण्डल के ज़िम्मेदारों हाजी सईदुल्लाह अंसारी, हाजी मो अकरम अंसारी, प्रबन्धक ज़मीर अहमद अंसारी, हाजी इफ़्तेख़ार अहमद अंसारी, इफ़्तेख़ार अहमद मुनीब , ज़ेवर महल के हाजी सुलेमान अख्तर अंसारी शम्सी, सभासद हाजी मंसूर अहमद अंसारी, ब्यापार मण्डल के सदर हाजी परवेज़ अख्तर नोमानी, जमाल अहमद क्लॉथ स्टोर्स, मो असलम उर्फ़ बबलू, हाजी एजाज़ हैदर कर्बलाई, हाजी सिराजुदीन अंसारी, जमाल अहमद सेठ, अहमद ज़्या अंसारी, काज़ी नसीम अहमद, हाजी रिज़्वानुल्लाह सेठ, हाजी याकूब सेठ, नसीम अहमद सेठ, मौलाना मो अजमल अंसारी, मो फैसल, हाजी मो रज़ा समेत भारी संख्या में व्यापारियों ने सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया ।
रेशमी वस्त्र वयापार मण्डल के ज़िम्मेदारों ज़मीर अहमद अंसारी प्रबन्धक , हाजी इफ़्तेख़ार अहमद अंसारी, हाजी मो अकरम अंसारी, इफ़्तेख़ार अहमद मुनीब, हाजी सईदुल्लाह अंसारी ने अपने सँयुक्त बयान में कहाकि जीएसटी टैक्स लगने से बुनकरों के कारोबार टूटू जायेंगें, कारण इससे भारी लिखा पढ़ी के साथ ही बुनकर तबाह हो जायेगा। आज़ादी के बाद से किसी सरकार ने कपड़ा, साडी पर कोई टैक्स नही लगाया। मगर तानाशाह मोदी सरकार ने जीएसटी लगा कर बुनकरों के कारोबार को तबाह करने पर तुली हुई है ।
मुबारकपुर रेशमी वस्त्र व्यापार मण्डल ने ऐलान किया कि चार दिवसीय दुकाने बन्द के अंतिम दिन शुक्रवार को मुबारकपुर पूर्ण रूप से बन्द रहेगा जिसमे सभी कारोबारियों से शामिल होने का आह्वान किया गया है। इस मौके पर बड़ी अर्जेंटी पर बडी जनसभा भी होगी ।
बुनकर लीडर इफ़्तेख़ार अहमद मुनीब, प्रबन्धक ज़मीर अजमद अंसारी, हाजी इफ़्तेख़ार अहमद अंसारी व हाजी मो अकरम अंसारी ने कहाकि टैक्स लगने से साड़ी कारोबारियों को लिखना पढ़ना के साथ ही कारोबार थप हो जायेगा इस लिय इस काले कानून को तुरंत हटाया जाए ।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment