.

अमरनाथ यात्रा काण्ड :हिंदूवादी संगठनों ने पकिस्तान का पुतला फूंक आतंकियों पर कार्यवाही की मांग की

आजमगढ़ : अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकवादी हमले के बाद लोगों में काफी आक्रोश है। आजमगढ़ जिले में हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने जुलूस निकाल कर  पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पाकिस्तान समर्थित आतंकवादका पुतला फूंका और आतंकवादिया पर कार्रवाई की मांग की। लोगों ने मांग की कि कश्मीर से आने वाले सामानो को सरकार बैन करे। जिले में विश्व हिन्दू परिषद औरबजरंग दल के लोगों ने दो दिन पूर्व अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में जुलूस निकालकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाये और कलेक्ट्रेट चोराहे पर आतंकवाद का पुतला फूंका। लोगों का कहना है कि आतंकवादियों और अलगाववादियों का खर्चा-पानी बंद किया जाय। कश्मीर में जितनी भी धार्मिक यात्राएं चल रही है वह सेना के हवाले किया जाय और सेना को खुली छूट दी जाय। उन्होंने मांगकी कि सरकार कश्मीर से उपयोग में होने वाली वस्तुओ पर बैन लगाये, जिससे कश्मीर की अक्ल ठिकाने आये। उन्होंने सरकार से आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांगकी।
वहीँ फूलपुर पवई ब्लाक के हिन्दु युवा वाहिनी के अध्यक्ष गौरी मिश्रा के नेतृत्व में अमरनाथ यात्रियों पर आतंकवादी हमले के विरोध में पलिया माफी चौराहे पर आंतकवाद का पुतला एवं पाकिस्तान का झण्डा जलाकर भारी विरोध जताया गया। वाहिनी के सभी  पदाधिकारी और सदस्यों कें साथ कैंडल जला कर घटना में मारे गए भक्तों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। ब्लाक अध्यक्ष गौरी मिश्रा ने कहा कि अमर नाथ यात्रा में श्रद्धालुओ की आतंकवादियो द्वारा की गयी निर्मम हत्या की जितनी निंदा की जाय वह कम है । श्रद्धालुओ की गयी यह हत्या आतंकवादीओ के ऊपर कहर बन कर टूटेगा। क्योकि वह श्रद्धालु भगवान शिव के परम भक्त थे। इस अवसर पर दिनेश यादव, शशांक यादव,डॉ मनोज यादव,धीरज शर्मा,संजय यादव,नंदन चौहान,चंद्रजीत चौहान,छोटे शर्मा,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment