दो दिनों पूर्व कुछ लोगो से हुई थी नोकझोक,पुलिस जांच में जुटी जहानागंज:आजमगढ़ : स्थानीय थाना क्षेत्र के धरवारा गांव निवासी एक 35 वर्षीय युवक का शव गांव के ही पोखरे में बुधवार की सुबह उताया मिला। सुबह ग्रामीण शौच के लिए जा रहे थे कि उनकी नजर शव पर पड़ा तो ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस और परिजन को दी। ग्रामीणों ने देखा कि गांव के ही युवक का शव है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई। वही परिजनों ने हत्या की आंशका जताई है। जानकारी के अनुसार जहानागंज थाना क्षेत्र के धरवारा गांव निवासी मृतक दिग्विजय मिश्र पुत्र दिवाकर मिश्र बीते दो दिन सब्जी व अन्य सामन लेने के लिए घर से निकाला था। देर रात को जब घर नही पहुंचा तो परिजन परेशान हो गये और खोजबीन शुरू कर दिया। अपने रिस्तेदारों से भी सम्पर्क किया लेकिन कोई अता पता नही चला। मंगलवार को परिजन जहानागंज थाने गये गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए पहुंचे । थाने की पुलिस ने कहा कि पहले दस फोटो और सौ पम्पप्लेट लेकर आओ तक गुमशुदगी दर्ज होगी। अभी परिजन कागजी कोरम पूरा करने में जुटे थे कि बुधवार की सुबह गांव के ही पोखरी में दिग्विजय का शव उतराया मिला। परिजनों ने बताया कि दो दिनों पूर्व कुछ युवको से उसकी नोंक झोक हुई थी, परिजनो ने उन्ही पर आरोप लगाया कि वही लोगो ने मारपीट कर हत्या कर शव को पोखरी में फेंक दिया,शरीर में चोट के निशान भी पाये गये थे। मृतक के पास दो पुत्र, तीन पुत्री होना बताया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अगली कार्रवाई में जुट गई।
Blogger Comment
Facebook Comment