आजमगढ़। जिलें मे रिक्त क्षेत्र पंचायत मार्टिनगंज एवं हरैया के प्रमुख पद के उप निर्वाचन में अब 13 अगस्त को मतदान होगा। जिला मजिस्ट्रेट/निर्वाचन अधिकारी चन्द्र भूषण सिंह ने राज्य निर्वाचन आयोग के संशोधित निर्वाचन कार्यक्रम सम्बन्धी उक्त जानकारी दिया है। उन्होने बताया कि 11 अगस्त को 11.00 से 3.00 बजे तक नामांकन होगा। 3.00 बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी। 12 अगस्त को उम्मीदावारी वापसी 3.00 बजे तक होगी। 13 अगस्त को 11.00 बजे से 3.00 बजे तक मतदान एवं उसी दिन 3.00 बजे के बाद से मतगणना सम्पन्न होगी।
Blogger Comment
Facebook Comment