.

खुले में शौच से मुक्त के लिए ग्रामीणों का हुआ प्रशिक्षण,दी गई जानकारी

शाहगढ: आजमगढ़ : ब्लाक सभागार में प्रभारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत वीरेंद्र कुमार राय की अध्यक्षता में गुरुवार को समय 11 बजे से 2 बजे तक क्षेत्रीय राजगिरो/मजदूरों को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत संपूर्ण ढंग से शौचालय निर्माण को करने के लिए प्रोजेक्टर आॅडियो/वीडियो के माध्यम से जानकारी दी गई। इसमें सैकड़ों राजगीर मजदूरों ने भाग लिया। ब्लॉक क्षेत्र में स्वच्छ शौचालय का निर्माण कराने हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में राजगीर मिस्त्रियों ने प्रशिक्षण लिया। संपूर्ण ढंग से शौचालय बनाने में सोख्ता, गड्डा,जंक्शन चेम्बर,शौचालय रूम बनाने का मानक बताया गया और यह भी जानकारी दिया गया कि बाहर में शौच करने से अनेको प्रकार की बीमारिया होती है। बिमारी से बचने के लिये सोख्ता वाले शौचालय का उपयोग करना चाहिए। वही अधिकारियों ने ग्रामीणों से कहा कही कोई दिक्कत आ रही हो तो सीधे हमसे और कर्मचारियों से सम्पर्क कर जानकारी ले सकते है। संचालन सुभाष शर्मा ग्राम पंचायत अधिकारी ने किया। इस दौरान उदयभान सिंह खण्ड प्रेरक,अमित सिंह,विश्वदीप,राधेश्याम सिंह,सुरेश यादव प्रधान,ध्यानचांद, देवराज, विजय नारायण, लालचंद, श्यामदेव, सहादुर, अवधेश, संतोष यादव, सूचितराम, लाल बिहारी सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment