.

देवगांव: अनियत्रिंत बस ने स्कार्पियों सहित आटो को मारी टक्कर,एक घायल

देवगांव: आजमगढ़ : देवगांव कोतवाली क्षेत्र के गिरधरपुर. तरफकाजी गांव के पास आजमगढ़ वाराणसी मुख्य मार्ग पर बुधवार रात 12 बजे के करीब देवगांव ज्यूली नहर के पास आजमगढ़ से वाराणसी की ओर जा रही अनियंत्रित अनुबंधित बस ने वाराणसी से आजमगढ की ओर जा रही स्कार्पियो में जोरदार टक्कर मार दी। जिसके परिणाम स्वरुप स्कारपियो में आग लग गई तथा वह जलने लगी तथा स्कार्पियो चला रहे 35 वर्षीय छोटू यादव पुत्र ठाकुर यादव निवासी कटघर लालगंज गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था मे उसे सीएचसी लालगंज ले जाया गया जहां हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया। तदोपरान्त बस ने बिजली का खंभा तथा सड़क किनारे पीडब्लूडी का एक बोर्ड तोड़ते हुए वहां गैरेज के सामने खड़े दो आॅटो रिक्शा में भी टक्कर मार दी। यह आॅटो रिक्शे इजहार पुत्र बशीर निवासी कटघर लालगंज तथा सतीश मोदनवाल पुत्र शिव जनम मोदनवाल के थे। बस आॅटो में टक्कर मारते हुए सतीश मोदनवाल के चबूतरे से टकरा कर रूक गई। गनीमत यह  रही की बस के सभी  यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। केवल एक यात्री 55 वर्षीय साधू यादव पुत्र रामकरन यादव निवासी सहतीपुर औराई मिजार्पुर मामूली रूप से घायल हुआ। सीएचसी लालगंज से बताया गया कि एक व्यक्ति साधू यादव पुत्र रामकरन यादव निवासी सहतीपुर औराई मिजार्पुर उपचारार्थ आया था जिसे प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। समाचार लिखे जाने तक कोई भी तहरीर आदि नहीं दी गई थी।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment