.

शहर कोतवाली : जीयनपुर के कोठरा के प्रधान को मारी कई गोलियां ,हालत गंभीर,पुलिस जांच में जुटी

आजमगढ़ : शहर कोतवाली क्षेत्र के हाफिजपुर इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार की रात 09 : 30 बजे के लगभग एक ग्राम प्रधान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और फरार हो गए। गोली लगने से गंभीर घायल प्रधान गिरकर तड़पने लगा तो स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मगर डॉक्टरों ने हालत नाजुक बताते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया , जिसके बाद प्रधान को शहर के ही एक प्राइवेट हॉस्पिटल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। मगर हालत में कोई सुधार ना होने पर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही क्षेत्राधिकारी नगर के साथ ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई और आसपास के लोगों से जाँच पड़ताल शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार घटना क्रम शहर कोतवाली क्षेत्र के हाफिजपुर चौराहे के समीप बुधवार की रात करीब नौ बजे बाइक सवार बदमाशों ने शहर से घर लौट रहे ग्राम प्रधान को गोली मार दी। घायल प्रधान को जिला अस्पताल से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी पाकर भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी । शहर कोतवाली क्षेत्र के जीयनपुर कोठरा ग्राम निवासी व ग्रामप्रधान धर्मेद्र यादव उर्फ गुड्डू (30) बुधवार की रात शहर से मोटरसाइकिल द्वारा अपने घर जा रहे थे। हाफिजपुर चौराहे से आगे घात लगाए बाइक सवार हमलावरों ने ग्रामप्रधान पर असलहे से कई फायर झोंक दिया। ग्राम प्रधान को कई गोलिया लगी हैं। घटना के बाद हमलावर मौके से भाग गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल प्रधान को जिला अस्पताल ले जाया गया। घायल की हालत गंभीर देख उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। घटना लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है | वही ग्राम प्रधान के पिता का कहना है की हमारा किसी से कोई दुश्मनी नहीं है | घटना की वजह हमारी समझ में नहीं आ रही है | अब सोचने वाली बात यह है की अभी 6 दिन पूर्व ज़हरीली शराब काण्ड के बाद पुलिस चाक चौक व्यवस्था की दावा कर रही थी | लेकिन शहर में रात हुयी इस घटना ने व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है | वही क्षेत्राधिकारी नगर ने दावा किया है की जल्द ही आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होंगे |

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment