.

संयुक्त पत्रकार कल्याण समिति के संस्थापक की पुण्य तिथि मनाई गयी

अम्बारी :आजमगढ़ : उ0 प्र0 सीनियर बेसिक शिक्षक संघ आजमगढ़ के पूर्व महामंत्री,तथा संयुक्त पत्रकार कल्याण समिति के संस्थापक स्व0 श्री मिठाई लाल यादव की चौथी पुण्य  तिथि वृहस्पतिवार को मनायी गयी। सर्व प्रथम समिति के अध्यक्ष रविप्रकाश सिंह ने स्व मिठाई लाल यादव के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके बाद उपस्थित सभी लोगो ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर स्व0 मिठाई लाल यादव जी को श्रद्धांजलि दिया। इस दौरान बैठक में वक्ताओं नेउनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत चर्चा की। फूलपुर तहसील के तिघरा गाँव स्थिति स्व मिठाई लाल यादव के आवास पर संयुक्त पत्रकार कल्याण समिति एवं क्षेत्र के सम्भ्रांत लोगो द्वारा मनायी गयी । बैठक की अध्यक्षता कर रहे रविप्रकाश सिंह ने कहा कि स्व0 मिठाई लाल जी ने शिक्षक रहते हुए पत्रकारिता जगत के पुरोधा थे ।वे हमेशा दुरदर्शी पत्रकारिता के बल पर संयुक्त पत्रकार समिति की स्थापना में महत्व पूर्ण भूमिका निभायी।जो अविश्मरणीय रहेगी । सिद्धेस्वर पाण्डेय ने कहा कि उनका सपना था कि पत्रकार साथियो के सम्मानं एवं कल्याण के लिए संयुक्त कल्याण समिति का स्थापना कर आजमगढ़ के पत्रकारों को मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया।वहीँ श्याम लाल यादव ने कहा कि अपने ब्यक्तित्व के बल पत्रकारों को नई चेतना प्रदान किये। संचालन वीरेन्द्र यादव ने किया। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment