आजमगढ़ 14 जुलाई 2017 --प्रदेश सरकार की “संत रविदास शिक्षा सहायता योजना“ के अन्तर्गत पंजीकृत मजदूरों के दो बच्चों को कक्षा एक से उच्चतर कक्षाओं तक श्रम विभाग द्वारा छात्रवृत्ति दी जायेगी। उक्त जानकारी जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह ने दी। उन्होने बताया कि पूर्व में श्रम विभाग द्वारा केवल मेधावी बच्चों को छात्रवृत्ति दी जाती थी। परन्तु अब 01 मई 2017 से अध्ययनरत अन्य बच्चों को भी छात्रवृत्ति दी जायेगी। इसके लिए उन्हे श्रम विभाग में आवेदन करना होगा तथा स्कूल, कालेज का प्रमाण पत्र लगाना होगा। उन्होने कहा है कि जो मजदूर अपना पंजीकरण नही कराये है वे श्रम विभाग में पंजीकरण करा कर अपने पाल्य के छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करायें। उन्होने जिले के सभी प्रधानाचार्यो से अपील किया है कि ऐसे मजूदर वर्ग के अभिभावकों के बच्चों को योजना का लाभ दिलाने मे आगे आयें। उन्होने बताया कि इस योजना का शुभारम्भ दिनांक 01 मई 2017 को मजदूर दिवस के अवसर पर किया गया है। उन्होने बताया कि पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के ऐसे बालक/बालिका जो किसी अन्य योजना में छात्रवृत्ति का लाभ नही ले रहे है इस योजना के अन्तर्गत लाभ प्राप्त कर सकते है। उन्होने बताया कि कक्षा 01 से 05 तक रू0 100/- प्रतिमाह, कक्षा 06 से 08 तक रू0 150/- प्रतिमाह, कक्षा 09 से 10 तक रू0 200/- प्रतिमाह, कक्षा 11 से 12 तक रू0 250/- प्रतिमाह, शासकीय संस्थाओ मंे आईटीआई अथवा समकक्ष प्रशिक्षण से सम्बन्धित पाठ्यक्रमो हेतु रू0 500/- प्रतिमाह, शासकीय संस्थाओ में पालिटेक्निक अथवा समकक्ष पाठ्यक्रम हेतु रू0 800/- प्रतिमाह, शासकीय संस्थाओ में इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम हेतु रू0 3000/- प्रतिमाह, शासकीय संस्थाओ में मेडिकल कोर्स के पाठ्यक्रम हेतु रू0 5000/- प्रतिमाह है। उन्होने सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिकों से अपील किया है कि वह योजना के अन्तर्गत श्रम विभाग से आवेदन पत्र प्राप्त कर योजना का लाभ उठायें और जो निर्माण श्रमिक अभी तक पंजीकृत नही है वह तत्काल विभाग मे पंजीकृत कराते हुए योजना का लाभ ले सकते है।
Blogger Comment
Facebook Comment