आजमगढ़ 14 जुलाई 2017 -- जिले में कार्यरत नेशनल हाईवे, सार्वजनिक निर्माण विभाग, कारपोरेशन, प्राइवेट टेलीकाॅम आपरेटर एवं अन्य कार्यदायी संस्था को किसी प्रकार का कार्य कराने से पहले भारत संचार निगम लि0 बीएसएनएल को सूचित करना होगा। उक्त निर्देश जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह ने दिया। इस सम्बन्ध में उन्होने बताया कि ये कार्यदायी संस्थाएं बिना सूचना दिए सड़क के किनारें काम शुरू कर देती है जिससे कि बीएसएनएल की भूमिगत केबल एवं आॅप्टिकल फाइबर केबल क्षतिग्रस्त हो जाती है। वर्तमान समय में रिलायन्स जीओ द्वारा रामगढ़ चैराहें से चुनउआ मोड़ के बीच आॅप्टिकल केबल क्षतिग्रस्त कर दी गयी है। इस कारण जीयनपुर तहसील क्षेत्र की सेवा प्रभावित है। सभी कार्यरत संस्थाएं कार्य प्रारम्भ करने से पूर्व अपनी योजना के बारें में दुरसंचार जिला प्रबन्धक मो0नं0- 9415063550 तथा मण्डल अभियन्ता मो0नं0- 9450964522 को सूचित करें। ताकि केबल एवं सेवाओं को क्षतिग्रस्त होने से बचाया जा सकें।
Blogger Comment
Facebook Comment