आजमगढ़ 14 जुलाई 2017। श्री राम जानकी-शिव दुर्गा मंदिर ब्रहमस्थान, करतारपुर, में चल रहे श्री राम कथा के माध्यम से प्रखर प्रवक्ता पं0 गोविन्द शास्त्री जी ने कहा-माँ पार्वती श्रद्धा और विश्वास, भगवान शिव हैं। भवानी शंकरौ वन्दे श्रद्धा विश्वास रूणिणौ, श्रद्धा और विश्वास दोनों जिसके अंदर आ गया, वह श्रीराम की भक्ति का अधिकारी हो जाता है। श्री शास्त्री जी शिव-विवाह के माध्यम से बताया कि शिव महादेव हैं- जो आग और पानी अमृत और विष, बांघ और बैल, मोर और चूहा को एक साथ मिलाकर एक ही साथ चलें, वह महादेव हैं। सायं 6 बजे से 8.30 बजे तक चल रहे श्रीराम कथा मं अपाद जन समूह आनन्द विभोर है। मंदिर के महन्थ श्री-श्री 1008 रामकृष्ण दास जी एवं मंदिर समिति ने सोमवार 17 जुलाई को भगवान शिव के महा आरती का आयोजन सायं 6 बजे से 8 बजे तक रखा गया है। कथा निरन्तर पूरे श्रावण मास भर चलते रहेेंगे। व्यास पूजन में मनोज गुप्ता, उमेंश सिंह गुड्डू, संतोष शर्मा, रानू सिंह, राजेन्द्र मौर्य, रमाकान्त सिंह, रामनाथ सिंह, ब्रहा सिंह, श्रीप्रकाश सिंह, कपिल याउदव, प्रकाश यादव आदि सभी भक्तों ने कथा का आनन्द लिया। संचालन बालक दास जी महराज को द्वारा किया गया।
Blogger Comment
Facebook Comment