आजमगढ़: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघ चालक प्रो0 राजेन्द्र सिंह उर्फ रज्जू भईया की पुण्यतिथि शुक्रवार को नगर के नेहरू हाल के सभागार में मनायी गयी। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष रामलखन जी व अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शशिप्रकाश सिंह मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने रज्जू भईया के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए नमन किया। पुष्पाजंलि समारोह को संबोधित करते हुए रामलखन जी ने बताया कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रवक्ता रहे रज्जू भईया का जीवन बेहद सादगी भरा रहा। वे अध्यापन कार्य करते हुए संघ कार्य के लिए समय निकाल लिया करते थे। प्रयाग में उनकी एम.एस.सी. की परीक्षा लेने नोबेल पुरस्कार विजेता सीवी रमन आये थे जो उनकी प्रतिभा से बेहद प्रभवित होकर उन्हें शोध कार्य हेतु अपने साथ बंगलोर ले जाना चाहते थे लेकिन समाज के कार्य में स्वयं को लगा देने वाले रज्जू भईया ने उनका प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया। अध्यक्षीय सम्बोधन में शशिप्रकाश सिंह जी ने कहा कि रज्जू भईया रामप्रसाद बिस्मिल से प्रेरणा ग्रहण करते थे। उनकी इच्छा थी कि देश में रामप्रसाद बिस्मिल का भव्य शहीद स्मारक बनें। उन्होंने उम्मीद जतायी कि वर्तमान सरकार रूचि लें तो रज्जू भईया की यह इच्छा पूर्ण हो सकती है। इस दौरान वरिष्ठ स्वयं सेवक शुभनारायण एवं इन्द्रभूषण अग्रवाल को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंत में कार्यक्रम के संयोजक जितेन्द्र सिंह ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम कां संचालन मनीष सिंह ने किया।
इस अवसर पर सुरेश, राजेन्द्र, वरिष्ठ अधिवक्ता लाल बहादुर सिंह, नरेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश राय, श्रीकृष्णपाल, हरेन्द्र सिंह, देवेन्द्र सिंह, संत प्रसाद अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, बजरंगी सिंह, सिंहासन यादव, अवनीश मिश्रा, रामधारी, विरेन्द्र नाथ सिंह, राजीव राबिंसंन विनय गुप्ता, ब्रजेश यादव, कमलेन्द्र मिश्र मोनू, वरूण राय, श्री प्रमोद सिंह आदि मौजूद रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment