.

अतरौलिया: भिड़ी दो बाइक,एक की मौत: करेंट की चपेट से एक मौत

आमने सामने भिड़ी दो बाइक,एक की मौत, दो घायल
अतरौलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के शेरवा गांव के पास दो बाइकों के आमने सामने के टक्कर में एक की मौत दो घायल हो गये। स्थानीय लोगो की मदद से घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल मे भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार अतरौलिया थाना क्षेत्र के शेरवा गांव निवासी जावेद 16 पुत्र जमील अहमद, वैभव यादव 13 पुत्र रामचेत गुरूवार की दोपहर किसी कार्य से बाइक से अतरेठ बाजार जा रहे थे तथा सामने से आ रही बाइक पर सवार अभिषेक तिवारी पुत्र हृदय की बाइक शेरवा गाव के पास ही आमने सामने की टक्कर हो गई जिसमें में जावेद की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी तथा वैभव  व अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगो की मदद से घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया हे।

करेंट की चपेट में आने से अधेड की मौत
अतरौलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के भीलमपुर छपरा गांव में बुधवार की देर शाम को एक 45 वर्षीय व्यक्ति की करेंट की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार भीलमपुर छपरा गांव निवासी मृतक कृपाशंकर राय अपने घर में खाना खाने के बाद सोने गए पंखे का अपनी तरफ घुमाने हेतु पंखे को जैसे ही पकड़े कि उसमें करंट पहले से ही उतर रहा था जिसकी चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 


Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment