सगड़ी/जीयनपुर: आजमगढ़ : जीयनपुर कोतवाली के बागखालिस बाजार में गुरूवार सुबह एक महिला बच्चों की फीस जमा करने के लिए जा रही थी कि तभी पीछे से आये बाइक सवार दो बदमाशो ने तमंचे के बल पर महिला का पर्स सरेआम झपट लिया और फरार हो गये। जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा गॉव की निवासिनी मोहसिन पत्नी ताहिर गुरुवार को अपने बच्चों की फीस जमा करने के लिए अनजान शहीद बाजार से सटे एक निजी विद्यालय जा रही थी। महिला ज्योहि बाग खालिस बाजार पहुंची ही थी कि इसी बीच बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला का पर्स हाथ से छीन लिया और फरार हो गए। मोहसिन ने बताया कि पर्स में 6 हजार रूपये नकद और मोबाइल भी था। मैंने शोर भी किया लेकिन कट्टे के भय से कोई आदमी लुटेरों को पकड़ने के लिए आगे नहीं बढ़ा और बेखौफ लुटेरे कट्टा लहराते हुए भाग निकले। बाजार के लोगों ने 100 नंबर को डायल किया। पर जब तक यहा गाड़ी पहुंचती तब तक घटना को अंजाम देने वाले बदमाश फरार हो चुके थे। महिला ने अपने साथ हुई इस छिनैती की लिखित तहरीर जीयनपुर पुलिस को दी है । इस मामले में अभी कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
Blogger Comment
Facebook Comment