डीएम और एसपी ने दिया शराब माफिया के खिलाफ की गयी कार्यवाहियों का ब्योरा
आजमगढ़ 13 जुलाई 2017 -- प्रदेश विधानसभा में बीते दिन हुई चर्चा में जहाँ सरकार द्वारा मात्र 15 मौतों की ही पुष्टि की गयी थी वहीँ विपक्ष द्वारा जब संख्या की जांच के लिए विधानसभा प्रतिनिधि मंडल भेजने की मांग जोरदार तरीके से की गयी तो लगता है प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन सचेत हो गया , नतीजा आज प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण जन्तु उद्यान एवं उद्यान विभाग के मंत्री दारा सिंह चौहान ने जनपद के तहसील सगड़ी के अन्तर्गत ग्राम-अजमतगढ़ तथा ग्राम केवटहिया में जहरीली शराब पीने से 21 मृतकों के आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान किया। आर्थिक सहायता के रूप में रू0 2 लाख की धनराशि मुख्यमंत्री सहायता कोष तथा रू0 25 हजार की धनराशि रायफल क्लब आजमगढ़ की तरफ से 21 आश्रितों को प्रदान की गयी। अजमतगढ़ में आश्रितों में कविता, मालती, मुन्नी, बेबी, निर्मला तथा छोटू व गोविन्द को संयुक्त रूप से चेक वितरित की गयी। इसके अतिरिक्त ग्राम केवटहिया में दिलगू, कुलबूल, रामखेर, जनमतिया, सुकुली, रामरती, लिलिखिया, सुनीता, सुखिया, महिमा, आशा, सुनीता, श्यामदुलारी, फुलवासी, बबिता को चेक प्रदान की गयी। मंत्री दारा सिंह ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा दोषियों पर सख्त कार्यवाही की जायेगी तथा मृतक आश्रितों को आवास, पेंशन , राशन कार्ड आदि सुविधाएं प्रदान की जायेगी। जिससे उन्हे जीवन निर्वाह में कोई समस्या न हो। उन्होने कहा कि अवैध शराब के व्यवसाय को रोकने के लिए जन आन्दोलन की आवश्यकता है तथा ग्रामीण क्षेत्रों मे अवैध शराब के कारोबार को समाप्त करने के लिए सरकारी प्रयासों के साथ ही आम जनता के सहयोग की अत्यन्त महत्वपूर्ण भूमिका है। जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह ने बताया कि जहरीली शराब की घटना के बाद पुलिस एवं आबकारी विभाग द्वारा संयुक्त कार्यवाही की गयी है तथा कुल 60 अभियोग पंजीकृत किये गये है। 1640 ली0 अवैध शराब बरामद की गयी है तथा 19000 ली0 लहन नष्ट किया गया है। 22 भट्ठियां नष्ट की गयी। इस मामलें में कुल 46 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिसमे मुख्य अभियुक्त मुन्ना राजभर पुत्र सतिराम, रामकेवट पुत्र लखराज, विक्रम पुत्र रामकेवल, रामविलाश पुत्र रघुवर, रामदेव पुत्र रामविलाश, हरिशचन्द्र पुत्र पुजन, विरेन्द्र यादव पुत्र मगरू यादव, सरेश राम पुत्र मोति राम, प्रविण पुत्र सुरेश राम तथा राहुल पुत्र लालता है। रायफल क्लब से 25-25 हजार रू0 के अलावा पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री सर्व हितकारी बीमा योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना तथा पात्र महिलाओं को पेंशन दी जायेगी।
Blogger Comment
Facebook Comment