.

पवई : पुलिस ने गांजा तस्करों को किया बेनकाब

आजमगढ़ : पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ श्री अजय कुमार साहनी द्वारा अवैध शराब तस्करी व बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्र्तगत दिनांक-12.07.2017 को थानाध्यक्ष पवई राकेश कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुखबीर की सूचना पर देवतादीन इण्टर कालेज के सामने शाहगंज से पवई मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान तीन वाहन जिसमें एक आई 20 हुंडई कार बिना नम्बर उसके पीछे दो पिकप आते हुये दिखाई दिया, रूकने के संकेत पर तीनों वाहनों को रोककर वाहन सवार तीन व्यक्ति उतरकर भागने में सफल रहें तथा घेराबंदी करने पर प20 भ्लनदकंप से (1) चालक मनोज कुमार गुप्ता पुत्र शैलेन्द्र गुप्ता, नि.-मैनुद्धीनपुर, थाना-पवई, आजमगढ़, (2)राजेश राजभर पुत्र दर्शन राजभर, नि.-मुतकल्लीपुर, थाना-पवई, आजमगढ़, तथा पिकप से (3) चालक विजय विश्वकर्मा पुत्र स्व. सुभाष विश्वकर्मा, नि.- मुतकल्लीपुर, थाना-पवई, आजमगढ व दूसरे पिकप से (4) चालक योगेन्द्र मौर्या पुत्र रामनयन मौर्या, नि.- मुतकल्लीपुर, थाना-पवई, आजमगढ को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने बताया कि उक्त वाहन में गांजा है जिसपर तलाशी के दौरान कार के चालक मनोज कुमार गुप्ता के पास से 5100 रूपये, मोबाईल, गाडी से दो बोरी में गांजा (50 किलो 450 ग्राम) बरामद किया गया व पिकप चालक योगेन्द्र मौर्या की वाहन के डाले के नीचे बने तहखाने से दो बोरी गांजा (50 किलो 630 गा्रम) बरामद किया गया तथा दूसरे पिकप के चालक विजय विश्वकर्मा के वाहन से 47 किलों 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

पंजीकृत अभियोग
(1) मु.अ.स. 199/17 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम मनोज कुमार गुप्ता आदि तीन नफर।
(2) मु.अ.स. 200/17 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम योगेन्द्र मौर्या आदि दो नफर।
(3) मु.अ.स. 201/17 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम विजय कुमार विश्वकर्मा आदि दो नफर।
बरामदगी
चालक मनोज कुमार गुप्ता व राजेश राजभर के पास से 5100 रूपये, मोबाईल, गाडी से दो बोरी में गांजा (50 किलो 450 ग्राम) बरामद।
चालक विजय विश्वकर्मा के पास से 47 किलों 100 ग्राम गांजा बरामद।
चालक योगेन्द्र मौर्या के पास से दो बोरी गांजा (50 किलो 630 गा्रम) बरामद।
गिरफ्तार अभियुक्त
(1) चालक मनोज कुमार गुप्ता पुत्र शैलेन्द्र गुप्ता, नि.-मैनुद्धीनपुर, थाना-पवई, आजमगढ़।
(2) राजेश राजभर पुत्र दर्शन राजभर, नि.-मुतकल्लीपुर, थाना-पवई, आजमगढ़,।
(3) चालक विजय विश्वकर्मा पुत्र स्व. सुभाष विश्वकर्मा, नि.-मुतकल्लीपुर, थाना-पवई, आजमगढ ।
(4) चालक योगेन्द्र मौर्या पुत्र रामनयन मौर्या, नि.-मुतकल्लीपुर, थाना-पवई, आजमगढ।
फरार अभियुक्त
(1) अर्पित मौर्या पुत्र बाबू राम मौर्या, नि.-मुतकल्लीपुर, थाना-पवई, आजमगढ ।
(2) मीरकेश यादव पुत्र रामचन्द्र यादव, नि.-कोटवा, थाना-रानी की सराय, आजमगढ़।
(3) राकेश यादव पुत्र रामचन्द्र यादव, नि.-कोटवा, थाना-रानी की सराय, आजमगढ़।
पुलिस टीम
(1) प्रभारी थानाध्यक्ष पवई श्री राकेश कुमार सिंह मय पुलिस टीम।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment