.

सरकार रच रही बीएसएनएल को गर्त में पहुंचाने की साजिश,बैठे सांकेतिक भूख हड़ताल पर

आजमगढ़। सरकार तक अपनी तीन सूत्री मांगों की आवाज पहुंचाने के लिए इम्लाइज यूनियन एंड एसोसिएशन आफ बीएसएनएल के बैनर तले कार्यालय के बाहर चार सदस्य गुरूवार को एक दिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठ गये। भूख हड़ताल पर बैठने वालों में जिला सचिव आनंद कुमार सिंह, अवनीश सिंह, पंचानन राय, रमाकांत यादव शामिल रहे। भूख हड़ताल की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एसपी पांडेय ने किया। इस दौरान सभी ने सरकार के रवैय्ये पर सवाल उठाते हुए कहा कि हुकमरानों के कारण ही दूरसंचार विभाग में लगातार गिरावट हो रही हैं वर्तमान सरकार का मूल उद्देश्य है देश के सार्वजनिक क्षेत्र का विस्तार न हो बल्कि इसका नीजिकरण कर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाया जाए लेकिन सरकार की मंशा का हम सभी पूरजोर विरोध करेंगे । अपने साथियों के हित के लिए भूख हड़ताल पर बैठे बीएसएनएल ईम्पलाइज यूनियन के जिला सचिव आंनद कुमार सिंह ने बताया कि संगठन की तीन सूत्री मांगों में 01 जनवरी 2017 से बीएसएनएल कर्मचारियों/अधिकारियों को वेतन रिविजन तुरंत किया जाए, 01 जनवरी 2017 से बीएसएनएल पेंशनर की पेंशन रिविजन तुरंत किया जाये, बीएसएनएल में सीधी भर्ती हुए कर्मचारियों के लिए 30 प्रतिशत सुपरनेशन बेनिफिट के साथ सामाजिक सुरक्षा प्रदान किया जाये, बीएसएएनल में ट्रेड यूनियन कार्यवाहियों को रोकने के लिए निकाले गये 8 मई 2017 के आदेश को बिना शर्त वापस लिया जाये शामिल रहा। श्री सिंह ने आगे बताया कि अगर सरकार हमारी मांगों पर शीध्र विचार नहीं करती है तो हम आगामी 27 जुलाई को सम्पूर्ण कामकाज छोड़कर अधिकारी-कर्मचारी सभी सदस्य भूख हड़ताल पर बैठेंगे। सरकार न जाने क्यों बीएसएनएल विभाग को पूरे प्लान के तहत गर्त में डालने को आतुर है लेकिन हम सरकार के मंसूबों को कभी सफल नहीं होंने देंगे चाहे इसके लिए हमें जो भी कीमत चुकानी पड़े, हमारा यह आंदोलन मांग पूरी होने तक जारी रहेगा। जिला सचिव अवनीश सिंह ने बताया कि वर्तमान सरकार की नीतियां बीएसएनएल विरोधी है, जिसको लेकर हम संगठन के जरिये सरकार की करनी को सभी के बीच में लाते है इसलिए सरकार हम पर लगाम लगाना चाहती है लेकिन आंदोलन हमारी संविधान में ये गांधीवाद का सबसे प्रमुख शस्त्र है। संगठन की मांगे जायज है, सरकारी हमारी मांगों पर विचार करे ंऔर अतिशीध्र हमारी समस्याओं का निस्तारण करें अन्यथा हम सभी वृहद आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। भारतीय मजदूर संघ के धर्मेन्द्र सिंह व पंचानन राय ने कहा कि कर्मचारियों पर सरकार का ढुलमुल रवैया हम कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे सरकार कर्मचारी हित में कार्य करें। साकेतिक भूख हड़ताल को एनएससी के जिला सचिव हरिदरश व गुलाब ने भी अपना समर्थन दिया। 

भूख हड़ताल के समर्थन करने वालों में कांता प्रसाद, राजेश सोनकर, राजाराम, आरएस राम, रामफेर राम, गौरव सिंह, मुनी लाल, सुनील सिंह, जितेन्द्र, प्रतिमा सिंह, मंजू राय, सुदामी देवी, सुनील एसपी पांडेय, सुनील उपाध्याय, महेश कुमार, नंदलाल यादव, रामाश्रय, एसपी चौहान, अशोक तिवारी, राजपति देवी, आरके यादव, नंदलाल यादव, अशोक, जेपी यादव, जसवंत सोनकर, जयप्रकाश सिंह, कुन्नू लाल, मदन मोहन यादव, अमरजीत यादव, रामाशीष, सुदर्शन चौहान, रंजित सिंह, तौफीक आलम, लालबहादुर, रमाकांत यादव, नरेन्द्र प्रजापति, मुर्तुजा अली, परमेश्वर शाह, सुबाष श्रीवास्तव, हरिशंकर तिवारी, अरविन्द्र सिंह यादव, जमशेद, सर्वेश, रामाश्रय यादव, विवेक विश्वकर्मा, शिवशंकर, सारिक, हरिवंश लाल, हीरालाल, अरविन्द मौर्या, दरोगा लाल, इन्द्राज यादव, राजाराम यादव, रामभुवाल, रामप्रताप श्रीवास्तव, सुभाष, संतोष कुमार सिंह, रफीक आलम, अशोक यादव, प्रशांत यादव, रामप्रकाश सोनकर, यू.के. सिंह, हरिश्चन्द्र गिरी आदि शामिल रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment