आजमगढ़ 13 जुलाई 2017 -- मुबारकपुर में साडी कारोबारियों द्वारा जीएसटी को लेकर किये जा रहे विरोध को संज्ञान लेते हुए मण्डलायुक्त के. रविन्द्र नायक ने व्यापार कर अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मुबारकपुर जाकर जीएसटी के सम्बन्ध में बुनकरों को जानकारी दें तथा उन्हे वास्तविकता से अवगत करायें। उन्होने विश्वास व्यक्त किया कि लागत में टैक्स की व्यवस्था को जानकर विरोध समाप्त कर देगें। वे अपने सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यो सम्बन्धी समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे । उन्होने कहा कि यदि उनकी समस्या लेखा-जोखा तैयार करने से है तो इसकी विस्तृत जानकारी दी जाये कि यह बेहद आसान है। उन्होने वाणिज्य कर, स्टाम्प रजिस्ट्रेशन, मनोरंजन, परिवहन, विद्युत देय के राजस्व की समीक्षा किया तथा निर्देश दिया कि माहवार लक्ष्य प्राप्त करें । इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नही होगी। उन्होने निर्देश दिया कि कम्प्यूटराइज खतौनी देने में 15 रू0 शुल्क लिया जाता है उसे उसी दिन खाते में जमा करा दे अन्यथा गबन होने की आशंका रहती है। आयुक्त ने निर्देश दिया कि एन्टी भू माफिया टास्क फोर्स को सक्रिय किया जाये। प्रत्येक गावं में अवैध कब्जा वाली भूमि की सूची तैयार करें। अवैध कब्जा स्थायी या अस्थायी का उल्लेख करें तथा टास्क फोर्स उन्हे खाली करायें। पुनः कब्जा न हो उसके लिए कब्जेदार के विरूद्ध एफआईआर भी दर्ज करायें। इसके बाद सभी एसडीएम प्रमाण पत्र दे कि उनके क्षेत्र में किसी सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा नही है। उन्होने निर्देश दिया कि थानों में खड़ी गाड़ियों की सक्षम अधिकारी से अनुमति लेकर निलामी करायें। सड़क पर खड़ी गाड़ियों को रात में क्रेन द्वारा हटवाएं तथा किसी मैदान में ले जाकर खड़ी कर निलामी की कार्यवाही करायें। कानून व्यवस्था की समीक्षा कर उन्होने निर्देश दिया कि पिछले छः माह में घटित बड़ी घटनाओं का फालोअप कराये । प्रयास करे कि अभियोजन विभाग से मिलकर आरोपी की जमानत न हो तथा उसका दोषसिद्ध होने पर उसे कड़ी सजा मिले। जेलों का नियमित निरीक्षण करें। गुण्डा एक्ट की कार्यवाही में सुनिश्चित करें कि अपराधी जिला बदर रहे या थाने में नियमित रूप से हाजिरी लगायें। आयुक्त ने निर्देश दिया कि वादों के निस्तारण में तेजी लायें। तहसील समाधान दिवस तथा थाना समाधान दिवस में अधिकाधिक मामलों का निस्तारण हो। शासन एवं राजस्व परिषद से प्राप्त कोई भी प्रकरण लम्बित न रहे तथा स्समय रिपोर्ट भेज जी जाय। बैठक में जिलाधिकारी मऊ ऋषिरेन्द्र कुमार, सीडीओ आजमगढ़ अभिषेक सिंह, जिलाधिकारी बलिया सुरेन्द्र, अपर आयुक्त राजेन्द्र कुमार, सभी जिलों के एसडीएम, एएसपी तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित थे ।
Blogger Comment
Facebook Comment