.

नवागत मण्डलायुक्त ने की सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मुलाकात

शुक्रवार से निर्धारित दिवसों में नियमित रूप से चलेगा आयुक्त न्यायालय का कार्यआज़मगढ़ 13 जुलाई -- नवागत मण्डलायुक्त के0 रविन्द्र नायक ने बृहस्पतिवार को अपने कार्यालय कक्ष में सेन्ट्रल बार एसोसियेषन के पदाधिकारियों तथा अन्य अधिवक्तागण के साथ परिचयात्मक वार्ता किया। इस दौरान उन्होने कहा कि शुक्रवार से पूर्व निर्धारित दिवसों में आयुक्त न्यायालय में नियमित रूप से न्यायिक कार्य सम्पादित दिया जायेगा। काफी खुशगवार माहौल में हुई उक्त बातचीत के दौरान मण्डलायुक्त श्री नायक ने सभी विद्वान अधिवक्तागण से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि हमारा यह प्रयास है कि वादों कें निस्तारण में तेजी लाकर वादकारियों को अनावश्यक भाग दौड़ से बचाया जाय। मण्डलायुक्त ने कहा कि प्रायः मुकदमों के शीघ्र निस्तारण हेतु वादकारी मा0 उच्च न्यायालय जाते हैं, परन्तु हमारा प्रयास यह होगा कि मुकदमों का फैसला शीघ्र कर दिया जाय ताकि किसी को मा0 उच्च न्यायालय जाने की जरूरत न पड़े। उन्होने कहा कि आप लोगों के सहयोग से मा0 उच्च न्यायालय के प्रकरणों को समय सीमा के अन्दर प्राथमिकता के अधार पर निस्तारित किया जायेगा। इससे पूर्व सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्यारे मोहन श्रीवास्तव एडवोकेट ने बार के अन्य पदाधिकारियों तथा वरिष्ठ अधिवक्तागण का परिचय कराते हुए कहा कि यहाॅं कि अधिवक्ता न्यायिक कार्यो के प्रति काफी समर्पित है। उन्होने कहा कि अधिवक्ताओं की कार्यकुषलता एवं सहयोग की प्रशसा  निरन्तर होती रही है। उन्होने कहा कि अधिवक्तागण के सहयोग और सामन्जस्य से वादों के निस्तारण हेतु कतिपय पीठासीन अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र भी मिल चुका है। उन्होने मण्डलायुक्त से कहा कि न्यायिक कार्यो के सम्पादन में पूर्व की भांति बार की ओर से हर संभव सहयोग मिलता रहेगा। इस अवसर पर अपर आयुक्त (प्रषासन) रोजन्द्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी मऊ आषुतोश कुमार द्विवेदी, सेन्ट्रल बार एसोसियेषन के मन्त्री नरेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष त्रिभुवननाथ तिवारी, सहमन्त्री आषीश कुमार अस्थाना, वरिश्ठ अधिवक्ता वेद प्रकाष राय, राजाराम यादव, विजय प्रताप सिंह, राजदेव सिंह, अभिषेक कुमार यादव, एपी सिंह, सूर्यनाथ सिंह, शत्रुध्न सिंह सहित अन्य अधिवक्तागण उपस्थित थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment