.

शिक्षक संघ ने डीएम से मदरसा शिक्षकों के अवरूद्ध वेतन भुगतान की मांग की

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (रामजन्म सिंह) का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को प्रांतीय अध्यक्ष रामजन्म सिंह व कोषाध्यक्ष इरफान अहमद के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिलकर मदरसा शिक्षकों के तीन माह से अवरूद्ध वेतन के सम्बन्ध में वार्तालाप किया। प्रतिनिधिमंडल को डीएम द्वारा 15 जुलाई तक भुगतान कराए जाने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष रामजन्म सिंह ने जिलाधिकारी से कहा कि आजमगढ़ से मदरसा शिक्षकों के तीन माह से अवरूद्ध वेतन को तत्काल प्रदान किये जाने हेतु समुचित कार्यवाही करने की जाए। इस दौरान श्री सिंह ने कहा कि ईद जैसे महत्वपूर्ण त्यौहार पर भी मदरसा शिक्षकों का भुगतान न मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है जो संगठन के लिए कष्ट का विषय है। उन्होंने जिला प्रशासन से कहा कि मदरसा शिक्षकों को वेतन अगर तत्काल नहीं दिया जाएगा तो संगठन गांधीवादी रास्तों के माध्यम से सत्याग्रह प्रांरभ करेगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। प्रांतीय कोषाध्यक्ष इरफान अहमद ने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास का नारा जरूर देती है लेकिन जांच के नाम पर वेतन न प्रदान करना मदरसा शिक्षकों के साथ भेदभाव जैसा प्रतीत होता है। जो शासन के विजन को प्रभावित कर रहा है। उन्होंने कहा कि वेतन अवरूद्ध करने से पहले पक्ष न सुनना निन्दनीय है, तीन माह का अवरूद्ध वेतन उनके विरूद्ध कार्यवाही की श्रेणी में आता है। संगठन इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। इन्हें तत्काल वेतन उपलब्ध कराया जाना चाहिए। प्रतिनिधिमंडल द्वारा बताया गया कि 15 जुलाइ तक वेतन भुगतान का आश्वासन जिला प्रशासन द्वारा किया गया है अगर ऐसा नहीं होता है ते हम आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।  प्रतिनिधिमंडल में प्रांतीय मंत्री विरेन्द्र सिंह, जिला मंत्री पंकज कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष शेरबहादुर सिंह यादव, अबरार अहमद, तारिक एजाज, अतुल सिंह, नरेन्द्र सिंह सहित कई साथी मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment