आजमगढ़ 12 जुलाई 2017 -- सरकार की योजनाओं को जनता के द्वार तक पारदर्शी ढंग से पहुंचाना मेरी प्राथमिकता होगी। शिकायतों/समस्याओ को स्थानीय स्तर पर ही निस्तारण कराना सुनिश्चित किया जायेगा। उक्त जानकारी मण्डलायुक्त के0 रविन्द्र नायक ने दी। वर्ष 1995 के बैच के आई0ए0एस0 अधिकारी श्री नायक ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों से कानून व्यवस्था, बाढ़, मुकदमें के निस्तारण के सम्बन्ध मे जानकारी लिया। उन्होने कहा कि ऐसी व्यवस्था बनायी जायेगी कि शिकायतों और समस्याओं को लेकर लोगो को लखनऊ न जाना पड़े। श्री नायक इसके पूर्व उ0प्र0 के परिवहन आयुक्त एवं ग्राम विकास आयुक्त, गोरखपुर तथा बरेली के मण्डलायुक्त तथा कई जिलों में जिलाधिकारी रह चुकें है। मण्डलायुक्त कार्यालय पहुंचने पर जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह, अपर आयुक्त राजेन्द्र कुमार, संयुक्त विकास आयुक्त हीरालाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन लवकुश त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक अभियोजन वेद प्रकाश वर्मा, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या राजाराम यादव, प्रशासनिक अधिकारी दीप चन्द, स्टाफ तथा अन्य अधिकारियांे ने भेंट किया एवं जानकारी प्रदान किया। मण्डलायुक्त ने कार्यालय एवं कोर्ट परिसर का निरीक्षण किया। उन्होने परिसर के साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया। उन्होने वाटर कूलर की सर्विसिंग कराने का निर्देश दिया।
Blogger Comment
Facebook Comment